Skip to main content

गूगल की म्यूजिक सर्विस, आपके मूड के मुताबिक म्यूजिक प्लेलिस्ट

मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गज़ा को खरीद लिया है।



सॉन्गज़ा एक ऐसी सर्विस हो जो उत्तर अमरीका के इंटरनेट यूजर्स को मुफ़्त म्यूजिक स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराती है। इसका कहना है कि यह सुनने वाले के मूड के हिसाब से प्लेलिस्ट तैयार कर सकती है।

गूगल ने अभी ये नहीं बताया है कि ये सौदा कितने में हुआ है।

मोबाइल की दिग्‍गज कंपनी ऐपल और ऑनलाइन म्यूजिक स्ट्रीम सर्विस स्पॉटिफाई के साथ कड़े मुकाबले को देखते हुए अपनी गूगल प्ले स्ट्रीमिंग सर्विस को बेहतर बनाने का यह गूगल का प्रयास है।

इससे पहले ऐपल ने मई में रैपर डॉक्टर ड्रे की म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस 'बीट्स म्यूजिक' को 3 अरब डॉलर में खरीदा था।

सॉन्गज़ा ने एक बयान जारी करते हुए कहा, "यूज़र्स को बेहतर साउंडट्रैक मिले इसके लिए हमें गूगल से बेहतर कंपनी का साथ नहीं मिल सकता।"


ऐसा माना जा रहा है कि गूगल अपने गूगल प्ले में सॉन्गज़ा की तकनीक को शामिल करेगा।

स्ट्रीमिंग संगीत सुनने का एक लोकप्रिय तरीका है। इंटरनेट यूजर्स इसे बेहद पसंद करने लगे हैं।

सॉन्गज़ा के ज़रिए संगीत को डाउनलोड किए बिना, इंटरनेट पर सुना जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।