Skip to main content

लावा ने लांच किया 6 इंच का फैबलेट

पिछले कुछ समय से भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अनगिनत चीनी कंपनियों की चहल-पहल देखने को मिल रही है।
इन कंपनियों द्वारा लांच किए जा रहे डिवाइस किसी भी उच्च रेंज के डिवाइस को टक्कर देने के काबिल हैं। इन्हीं में से एक कंपनी है 'लावा' जिसने मार्केट में एक नया डिवाइस उतारा है, 'लावा मैगनम एक्स 604', जिसकी खासियत है उसकी 6 इंच की एचडी स्क्रीन व किटकैट एंड्रायड 4.4.2 वर्जन।
आप को बता दें कि लावा मैगनम एक्स604 एक फैबलेट है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। कंपनी के अनुसार कुछ ही समय में यह डिवाइस सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा लेकिन यदि आप ऑनलाइन माध्यम से इसे खरीदना चाहेंगे तो यह आपको केवल स्नैपडील पर ही उपलब्ध होगा।
मैगनम एक्स604 एक डुअल सिम [जीएसएम+जीएसएम] फैबलेट है जिसमें 6 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.2 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर, वीडियोकोर आईवी जीपीयू, 1 एमबी रैम व किटकैट एंड्रायड 4.4.2 डाला गया है। इसके अलावा डिवाइस में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर व 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी है। डिवाइस में 8 जीबी इंटरनल मेमोरी की सुविधा है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
लावा ने डिवाइस को बनाते समय बैट्री पॉवर का भी ध्यान रखा है। मैगनम एक्स604 में आपको 2600 एमएएच की बैट्री मिलेगी जो आसानी से 8 घंटे का टॉकटाइम दे सकती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए 3जी, 2जी, ब्लूटूथ, जीपीआरएस/ईडीजीई, वाइ-फाइ, जीपीएस, ग्लोनैस आदि मौजूद है।
कंपनी के अनुसार यह डिवाइस ग्राहकों को अच्छे डिस्प्ले के साथ-साथ बेहतर कार्यक्षमता का अनुभव प्रदान करेगा। इस डिवाइस को एक स्मार्टफोन व टैबलेट का अच्छा मिश्रण माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है। 

गूगल की म्यूजिक सर्विस, आपके मूड के मुताबिक म्यूजिक प्लेलिस्ट

मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गज़ा को खरीद लिया है।

काम का ऐप: TuneSkill CAT Test Prep

फ्री ऐप  उपलब्ध है: ऐंड्रॉयड के लिए  गूगल प्ले स्टोर  पर क्या है खास:  यह ऐंड्रॉयड ऐप कैट एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिए वे न सिर्फ मुश्किल सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बल्कि अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इस ऐप में अलग-अलग मोड हैं, जिससे स्टूडेंट्स खुद को परख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि आप इससे हर सवाल का स्तर जांच सकते हैं।