Skip to main content

असूस ने उतारे तीन स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपए




टैबलेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के बाद अब असूस ने स्मार्टफोन बाजार में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक साथ तीन स्मार्टफोन असूस जेनफोन4, असूस जेनफोन5 और असूस जेनफोन6 लॉन्च किए हैं।


तीनों ही फोनों के फीचर्स लगभग समान ही हैं तथा एंड्रॉयड ऑपरेटिंग 4.3 जेलीबीन पर आधारित हैं।

फोन के तकनीकी पक्ष

असूस जेनफोन4 में 800x480 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 4 इंच का डिस्‍प्ले दिया गया है।

इंटेल एटॉम के साथ 1.2 गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जिसके माध्यम से बेहतरीन इंटरनेट ब्राउजिंग का आनंद लिया जा सकता है।

वहीं 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। बजट फोन के रूप में पेश किए गए जेनफोन 4 की कीमत 5,999 रुपए है।




असूस जेनफोन5 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5 इंच आईपीएस डिस्‍प्ले है।

डुअल सिम आधारित इस फोन में 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है जो कि कम रोशनी में भी शानदार फोटोग्राफी करने में सक्षम है।

फोन में वीडियों कॉलिंग के लिए 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। इसके अतिरिक्त फोन में माइक्रो एसडी कार्ड के माध्यम से 64 जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है।

असूस जेनफोन 5 दो वर्जन में उपलब्ध है जिसमें 8जीबी की कीमत 12,999 रुपए है तथा 16जीबी की कीमत 13,999 रुपए है।


असूस जेनफोन6 में 1280x720 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 6 इंच का आईपीएस डिस्‍प्ले है तथा यह फोन डुअल कोर प्रोसेसर पर आधारित है।

फोन में बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा तथा 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2 गीगाहर्ट्ज इंटेल एटॉम डुअल कोर प्रोसेसर का उपयोग किया गया है।

फोन में 8, 16 और 32 जीबी स्टोरेज सुविधा है इसके अतिरिक्त 64जीबी तक एक्सपेंडेबल डाटा स्टोर किया जा सकता है। असूस जेनफोन 6 की कीमत 16,999 रुपए है।


Comments

Popular posts from this blog

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है। 

गूगल की म्यूजिक सर्विस, आपके मूड के मुताबिक म्यूजिक प्लेलिस्ट

मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गज़ा को खरीद लिया है।

काम का ऐप: TuneSkill CAT Test Prep

फ्री ऐप  उपलब्ध है: ऐंड्रॉयड के लिए  गूगल प्ले स्टोर  पर क्या है खास:  यह ऐंड्रॉयड ऐप कैट एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिए वे न सिर्फ मुश्किल सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बल्कि अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इस ऐप में अलग-अलग मोड हैं, जिससे स्टूडेंट्स खुद को परख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि आप इससे हर सवाल का स्तर जांच सकते हैं।