Skip to main content

फोन कहीं रखकर भूल गए हैं, ये रहे उपाय

अगर आप विंडोज़ स्मार्टफ़ोन का इस्तेमाल करते हैं और फ़ोन कहीं भी रखकर भूल जाने के आदी हैं तो ये उपाय आपके काम आ सकते हैं।


विंडोज़ फ़ोन की वेबसाइट (http://windowsphone।com) पर ‘फ़ाइंड माय फ़ोन’ ऑप्शन से यूज़र्स अपने विंडोज़ फ़ोन पर रिंग कर सकते हैं।

साथ ही उसे लॉक भी किया जा सकता है और उसमें मौजूद डेटा भी डिलीट किया जा सकता है।

लेकिन सबसे ज़रूरी बात ये है कि इसके लिए आपका फ़ोन ऑन होना चाहिए और उसका इंटरनेट कनेक्शन चालू होना चाहिए।

आइए जानते हैं कैसे काम करता है ‘फ़ाइंड माय फ़ोन’




सबसे पहले अपने कंप्यूटर या टैबलेट पर खोलनी होगी विंडोज़ फ़ोन की वेबसाइट और क्लिक करना होगा ‘एक्सप्लोर’ सेक्शन में मौजूद ‘फ़ाइंड माय फ़ोन’ पर।

वेबसाइट पर लॉग इन का ऑप्शन मिलेगा, जहां आपको अपनी विंडोज़ आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। गूगल की तरह विंडोज़ ने भी ईमेल अकाउंट से विंडोज़ फ़ोन को जोड़ने की व्यवस्था शुरू की है।



फ़ोन का लोकेशन: लॉग-इन करने पर आपको अपने फ़ोन का ब्यौरा दिखने लगेगा। अगर फ़ोन का जीपीएस ऑन है तो मैप पर फ़ोन का लोकेशन भी देख सकेंगे।

- फ़ोन पर रिंग: रिंग करने के लिए वेबसाइट पर ही फ़ोन नंबर दर्ज करना होगा, जिसके बाद एक एसएमएस फ़ोन पर पहुंचेगा और फ़ोन का रिंग बजने लगेगा। इस फ़ीचर के लिए फ़ोन का इंटरनेट ऑन होने की भी ज़रूरत नहीं है।

रिमोट लॉक: अगर आपको यक़ीन है कि फ़ोन कहीं बाहर खोया है तो उसे रिमोट लॉक कर देना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। लॉक करने पर कोई और आपके फ़ोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।

- डेटा डिलीट: तमाम कोशिशों के बाद भी अगर फ़ोन का पता नहीं चले और अगर उसमें बैंकिंग या अन्य संवेदनशील डेटा हो तो उसे ‘रिमोट वाइप’ यानी मिटाया जा सकता है। इसके लिए ‘इरेज़’ बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।