Skip to main content

काम की 7 ऑनलाइन सॉफ्टवेयर वेबसाइट

हर अच्छी चीज महंगी हो, यह जरूरी नहीं। सॉफ्टवेयर के मामले में भी कुछ ऐसा ही है।
यह सही है कि कुछ अच्छे और काम के सॉफ्टवेयर महंगे होते हैं, लेकिन सच यह भी है कि इंटरनेट की दुनिया में आपके काम के बहुत सारे सॉफ्टवेयर या ऐप एकदम फ्री उपलब्ध होते हैं।

prezi



अपने दोस्त-यार के स्लाइड शो को देख कर जलन होती है, तो यह ऑनलाइन सॉफ्टवेयर आपके लिए है। इसकी मदद से आप टेक्स्ट, इमेज, विडियो आदि को आप एक साथ प्रजेंट कर सकते हैं। चूंकि यह ऑनलाइन सर्विस है, तो खुद का फ्री अकाउंट बनाकर आप इंटरनेट से यूट्यूब क्लिप या इमेज को भी स्लाइड शो में डाल सकते हैं। यहां अपना ऑनलाइन बायो-डाटा भी शेयर कर सकते हैं।







soundation


म्यूजिक मेकिंग से जुड़े सॉफ्टवेयर अब तक बहुत महंगे आते थे। साउंडेशन की मदद से अब आम इंसान भी खुद का म्यूजिक कंपोज कर सकता है। बस अपना फ्री अकाउंट बनाएं और आपको मिलेगा 100 एमबी स्टोरेज के साथ-साथ मिक्सर, इफेक्ट्स और 700 से भी ज्यादा लूप। बस कीजिए अपने डिजिटल ऑडियो वर्कस्टेशन से म्यूजिक कंपोज और बन जाइए प्रोफ़ेशनल!






picfull


फोटो एडिटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी नहीं है! इसलिए फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर अच्छी क्वॉलिटी की इमेज नहीं अपलोड कर पाते? पिकफुल आप जैसों के लिए ही है। इसके माध्यम से आप अपने फोटो को 20 से भी ज्यादा फोटो इफेक्ट्स से एडिट कर पाएंगे। बस अपने कंप्यूटर से मनचाहे फोटो को उठाएं और जो भी फिल्टर पसंद आए, उसका यूज करें। आप एडिटेड फोटो को डायरेक्ट यहां से ही मेल, फेसबुक या ट्विटर पर भी डाल सकते हैं।







primadesk


इतने सारे मेल, सोशल साइट्स, ऑनलाइन सर्विसेज-डॉक्युमेंट्स! उफ्फ! कितना कठिन है न मैनेज करना! इससे भी अधिक दिक्कत होती है, इन सब के डेटा का बैक-अप रखने में। प्राइमडेस्क देता है आपको इस झंझट से मुक्ति। इसका फ्री अकाउंट 1 जीबी स्टोरेज की सुविधा तो देता ही है, साथ ही किसी भी 5 ऑनलाइन सर्विसेज के बैक-अप की आजादी भी देता है।







convertfiles


विडियो है पर चल नहीं रहा है, ऑडियो है पर सुन नहीं पा रहे हैं। ऐसा तब होता है जब फाइल फॉर्मेट सपोर्ट नहीं करता। कंवर्ट फाइल्स एक ऐसी फ्री ऑनलाइन सर्विस है, जो ऑडियो, विडियो, डॉक्युमेंट्स, प्रजेंटेशन या आर्काइव फाइल्स को आपके मनचाहे फॉर्मेट में बदल देता है। कंवर्ट फाइल्स 335 फॉर्मेट कंवर्जन को सपोर्ट करता है।





netvibes


पसंदीदा साइट्स को बुकमार्क करते तो हैं, लेकिन सब को देखने के लिए कितने टैब्स खोलें? यह एक समस्या है। नेटवाइब्स आपको इस झंझट से छुटकारा देता है। जो भी साइट आपको पसंद है, उसका आरएसएस लिंक दीजिए और उस साइट का विजेट तैयार! इसके अलावा आप टेक, स्पोर्ट्स, बिजनेस आदि का टैब भी बना सकते हैं और उसमें विजेट्स को कस्टमाइज कर सकते हैं।


ifttt


इंस्टाग्राम फोटो को फ्लिकर और ड्रॉपबॉक्स में डाल कर बैक-अप बनाकर परेशान हैं? अगर हां, तो आइएफटीटीटी आपके लिए है। आपके बहुत सारे ऑनलाइन टास्क को यह ऑटोमैटिक करता है और आपका समय बचाता है।




Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।