Skip to main content

ऐसे छुटकारा पाएं फेसबुक पर कैंडी क्रश रिक्वेस्ट से

आज-कल आम जनता महंगाई से परेशान है और फेसबुक की जनता कैंडी क्रश से।
इसको लेकर कई लोगों ने तो कैंपेन तक चलाया क्रश दिस कैंडी नाम से। हर कोई इस दिक्कत से पीछा छुड़ाना चाहता है, लेकिन ज्यादातर लोग मजबूर हैं कि कैसे इन रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया जाए। कुछ लोग तो अपने स्टेटस अपडेट में ही कैंडी क्रश की रिक्वेस्ट भेजने वालों को कोसने लगते हैं। 



इस टैग में एक्स्पीरियंस है। कई दोस्तों के बीच इस रिक्वेस्ट को लेकर लड़ाई हो गई और कई ने तो एक दूसरे को अनफ्रेंड तक कर दिया। सिलसिला यहीं नहीं रुका... इस रिक्वेस्ट के चक्कर में घरों में भी झगड़ा हो गया। एक कहानी है कृष्णा नगर में रहने वाले प्रीत की। प्रीत की लड़ाई अपने भाई से सिर्फ इस बात पर हो गई कि वह उसे एक दिन में करीब 40-50 बार रिक्वेस्ट भेजता था। इसी से नाराज उसने अपने भाई को फेसबुक पर ब्लॉक कर दिया। ऐसे ही कई किस्से होंगे आप लोगों की टाइमलाइन पर भी।


कैसे बंद करें नोटिफिकेशन


1. फेसबुक के रिक्वेस्ट पेज पर लॉग-इन करिए।

2. इस पेज पर अगर कोई रिक्वेस्ट दिख रही हो, तो उसके X पर क्लिक करने के बाद ब्लॉक कर दीजिए।




3. बाईं तरफ 'Invitations' पर क्लिक करिए। अब कोई इन्विटेशन दिख रही हो, तो उसके भी X पर क्लिक करने के बाद ब्लॉक कर दीजिए।





बधाई हो! आप कैंडी क्रश सागा जैसे तमाम अनचाहे गेम्स आदि की नोटिफिकेशंस से छुटकारा पा चुके हैं। लेकिन आप खुद यह गेम खेल सकते हैं। वैसे अगर आप इसके नाम से ही चिढ़ने लगे हैं और इसे पूरी तरह ब्लॉक करना चाहते हैं, तो ये स्टेप्स अपनाएं:


1. फेसबुक पर लॉग-इन करें। ऊपर दाईं तरफ सिक्यॉरिटी शॉर्टकट्स के बटन पर क्लिक करें। उसमें सबसे नीचे 'See More Settings' पर क्लिक करें।




2. जो पेज खुलेगा, उसमें बाईं तरफ Blocking पर क्लिक करें।





3. सबसे नीचे Block Apps में ऐप सर्च करें और क्लिक करके पूरी तरह ब्लॉक कर दें। कभी अनब्लॉक करना चाहें, तो यहीं से अनब्लॉक भी कर सकते हैं।







Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।