Skip to main content

किटकैट एंड्रायड 4.4 अपडेट के साथ जोलो के दो स्मार्टफोन

अपनी स्मार्टफोन सीरीज में कुछ और नाम जोड़ते हुए भारतीय कंपनी जोलो ने दो आकर्षक स्मार्टफोन लांच किए हैं। कंपनी की वेबसाइट पर क्यू500एस आईपीएस व प्ले 6एक्स-1000 नाम के इन स्मार्टफोन की कीमत क्रमश: 5,999 रुपये व 14,499 रुपये बतायी गई है। आप को बता दें कि इन दोनों डिवाइस को जोलो ने एंड्रायड 4.4 किटकैट से अपडेट किया है।
कंपनी द्वारा लांच किए गए जोलो क्यू 500एस आईपीएस में डुअल सिम (जीएसएम+जीएसएम) सपोर्ट है। 4 इंच के डिस्प्ले के साथ आने वाले इस फोन में 1.3 गीगा हर्ट्ज क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6582 एम प्रोसेसर, माली 400-एमपी2 जीपीयू व 512 एमबी रैम है। साथ ही इसे एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 0.3 के मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इसमें 4 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के सहारे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही इसमें1500 एमएएच की बैट्री लगाई गई है।
इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 3जी, वाइ-फाइ, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस/ए-जीपीएस,ब्लूटूथ आदि चीजें मौजूद है। यह डिवाइस आपको 5 रंगों- काला, हरा, नीला, लाल व सफेद में मिलेगा।
कंपनी द्वारा लांच किए गए दूसरे डिवाइस जोलो प्ले 6एक्स-1000 में भी डुअल सिम (जीएसएम+जीएसएम) सपोर्ट है व इसका डिस्प्ले 5 इंच का है। डिवाइस को एचडी आईपीएस डिस्प्ले, 1.5 गीगा हर्ट्ज हेक्सा-कोर मीडियाटेक एमटी6591 प्रोसेसर, माली 450 जीपीयू व 2 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है।
इसके अलावा जोलो 6एक्स-1000 में एलइडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 8 जीबी इंटरनल मेमोरी व 2100 एमएएच पावर की बैट्री मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस व यूसबी ओटीजी भी डाला गया है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।