Skip to main content

टॉप गियर में करें ब्राउजिंग

ऐडब्लॉक प्लस Adblock Plus




इस प्लग-इन को किसी भी ब्राउजर पर सबसे पहले इंस्टॉल करना चाहिए।
यह आपके ब्राउजर से इंटीग्रेट हो जाता है और वेबसाइट्स पर नजर आने वाले एडवर्टाइजमेंट्स को ब्लॉक कर देता है। इससे आपको वेबसाइट पर मौजूद कंटेंट पर फोकस करने में सहूलियत होती है। यही नहीं, आप बैंडविथ के मोर्चे पर भी बचत करते हैं, जो ऐड की तस्वीरों या विडियो की डाउनलोडिंग में इस्तेमाल हो जाती।


लाइटशॉट Lightshot

ऐसा भी होता होगा कि आप किसी वेबसाइट पर मौजूद इमेज या रेफरेंस के लिए वेबपेज का कोई हिस्सा सेव करना चाहते होंगे, लेकिन वेबसाइट आपको ऐसा करने से रोक देती होगी। लाइटशॉट के इस्तेमाल से यह मसला भी हल हो जाएगा। इससे आप किसी भी वेबपेज पर सेलेक्टेड एरिया का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। आप विडियो और वेबपेज पर मौजूद फ्लैश बेस्ड कंटेंट का भी स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।



फीडली Feedly






जो लोग आरएसएस फीड्स का इस्तेमाल करते हुए हर वक्त अपडेटेड रहना चाहते हों, उनके लिए फीडली बड़े काम की चीज है। इससे न केवल फीड्स को पढ़ने में आसानी होती है, बल्कि आप फीड्स को छांट सकते हैं और उनकी कैटेगरी भी बना सकते हैं। आप इसकी मदद से सोशल नेटवर्क्स पर कोई आर्टिकल जल्दी से शेयर कर सकते हैं या एवरटोन या पॉकेट जैसे ऐप्स में इसे सेव कर सकते हैं, ताकि बाद में पढ़ सकें।



लास्टपास LastPass




यह तमाम ब्राउजर्स पर उपलब्ध है। यह पासवर्ड मैनेजर है। आप जितनी वेबसाइट्स पर जाएंगे, उनके पासवर्ड्स यह याद रखता है। डेटा आपके लास्टपास अकाउंट में उन सभी कंप्यूटर्स के साथ सिंक हो जाता है, जिन पर आपने अकाउंट यूज किया हो। तमाम वेबसाइट्स के लिए साइन-अप करते वक्त दमदार पासवर्ड्स जेनरेट कर यह आपकी ऑनलाइन सेफ्टी भी बढ़ाता है।


एवरनोट वेब क्लिपर Evernote Web Clipper





यह क्लिपर आपके एवरनोट अकाउंट के साथ काम करता है। इसकी मदद से आप अपने अकाउंट में वेबपेज का कंटेंट एक क्लिक में सेव कर सकते हैं। आप महज एक आर्टिकल, एक ही इमेज या पूरे वेबपेज का पीडीएफ ही बाद में पढ़ने के लिए सेव कर सकते हैं। यह प्लग-इन आपको नोट्स के लिए रिमाइंडर सेट करने की सहूलियत भी देता है।



फोरकास्टफॉक्स Forecastfox




यह आपके क्रोम या फायरफॉक्स ब्राउजर से इंटीग्रेट हो जाता है। इससे आप वेदर के मामले में अपडेट रह सकते हैं। क्रोम में जब भी नया टैब ओपन होगा, तो यह वेदर के साथ समय भी बताएगा। फायरफॉक्स में यह स्टेटस बार पर वेदर डिस्प्ले करता है और डिस्प्ले आइकंस, वेदर डेटा और अनुमान के दिन सहित कस्टमाइजेशन के कई ऑप्शन देता है।


डिस्कनेक्ट Disconnect

ज्यादातर यूजर्स को इसके बारे में पता नहीं है कि कई ऐसी वेबसाइट्स हैं, जिन पर आप विजिट करें तो वे आपकी सर्च और ब्राउजिंग हिस्ट्री पर नजर रखती हैं। क्रोम और फायरफॉक्स के लिए डिस्कनेक्ट प्लग-इन आपको ऐसी वेबसाइट्स के बारे में जानकारी देता है और यह भी बता देता है कि ये वेबसाइट्स किस तरह की इनफॉर्मेशन ट्रैक कर रही हैं। इस प्लग-इन का इस्तेमाल कर आप ऐसे डेटा को ब्लॉक कर सकते हैं, जो ट्रैकिंग के लिए इन वेबसाइट्स पर भेजा जा रहा होगा।



क्रोम के लिए बफर Buffer





फेसबुक, ट्विटर और लिंक्डइन पर बेहतर रेस्पॉन्स के लिए आप बफर के जरिये यह तय कर सकते हैं कि आपके अपडेट्स कब इन पर लाइव होंगे। इसके जरिये आप यह भी कर सकते हैं कि जिस वक्त आपके ज्यादा फ्रेंड्स ऑनलाइन होते हों, उसी वक्त आपके अपडेट्स लाइव हों, जिससे आपको सोशल नेटवर्क साइट्स पर बेहतर रेस्पॉन्स मिले। यह आपके क्लिक्स, रिट्वीट्स, लाइक्स और शेयर्स पर नजर रखता है और उन्हें दिखाता है।



Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।