Skip to main content

विडियो कॉलिंग के साथ स्मार्टवाच


स्पाइस ने पहला ऐसा स्मार्टवाच लांच किया जो सिम स्लॉट के साथ आया है। वियरेबल डिवाइस के अंतर्गत आने वाला यह स्मार्ट पल्स एम 9010 स्मार्टवाच विडियोकॉलिंग की सुविधा भी देगा।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले फैशनेबल स्मार्टपल्स को फोन की तरह भी उपयोग में लाया जा सकता है। 4 सेमी टचस्क्रीन वाला यह डिवाइस ब्लूटूथ हेडफोन के साथ है जिसके सहारे इसका उपयोग फोन के तौर पर आसानी से किया जा सकता है। इसपर आप इंटरनेट के उपयोग के साथ टेक्सट मैसेज को पढ़ भी सकते हैं और लिख भी सकते हैं।
होम शॉप 18 पर 3,999 रुपये की कीमत पर मिलने वाला या स्मार्टवाच भारत में 11 जुलाई से उपलब्ध हो जाएगा। खास बात यह है कि आप अपने पसंद से इसके रिस्ट बैंड्स को बदल सकते हैं।
इस स्मार्टवाच को ब्लूटूथ के सहारे किसी भी एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ जोड़ा जा सकता है और इसके बाद आप उन तमाम फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जो एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर इस्तेमाल किए जाते हैं जैसे कैमरे के फंक्शन को कंट्रोल करना, गाने सुनना, नोटिफिकेशन देखना और सोशल मीडिया से जुड़े एप डाउनलोड करना।
इसमें 3जी नेटवर्क सपोर्ट नहीं है, यह केवल 2जी नेटवर्क पर ही काम करता है इसके अलावा इसमें ई-मेल की सुविधा नहीं है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।