Skip to main content

क्या तुम जानते हो : गुलमोहर का इतिहास

भारत में गुलमोहर का इतिहास काफी वर्ष पुराना है। इसका संस्कृत नाम 'राज-आभरण' है, जिसका अर्थ राजसी आभूषणों से सजा हुआ वृक्ष है। 


श्रीकृष्ण भगवान की प्रतिमा के मुकुट का श्रृंगार गुलमोहर के फूलों से किया जाता है। इसलिए संस्कृत में इसे 'कृष्ण चूड' भी कहते हैं। 

भारत के अलावा यूरोप, नाइजीरिया, श्री लंका, ऑस्ट्रेलिया तथा अमेरिका में फ्लोरिडा व ब्राजील में खूब पाया जाता है। यहां तक कि मियामी में तो इसे इतना पसंद किया जाता है कि यहां के लोग अपना वार्षिक पर्व भी तभी मनाना पसंद करते है, जब गुलमोहर के पेड़ में फूल आते हैं। 

* गुलमोहर मूल रूप से मडागास्कर का पेड़ है। 

* गुलमोहर का वानस्पतिक नाम डेलोंक्सि रेजिया है। 

* माना जाता है कि 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों ने मडागास्कर में इसे देखा था। 


* फ्रांसीसी गुलमोहर को 'स्वर्ग का फूल' कहते हैं। शायद सबसे आकर्षक नाम इन्होंने ी इसदिया है। वास्तव में गुलमोहर का सही नाम 'स्वर्ग का फूल' ही है। 

* 18वीं शताब्दी में फ्रेंच किटीस के गवर्नर काउंटी डी. पोएंशी ने इसका नाम बदल कर (अपने नाम से मिलता-जुलता नाम) पोइंशियाना रख दिया। 

* रॉयल पोइंशियाना के अतिरिक्त 'फ्लेम ट्री' के नाम से भी जाना जाता है। 

* गुलमोहर में मुख्यत: दो रंगों के फूल ही होते है। एक लाल और एक नारंगी। 

* इस गुलमोहर के फूल आकार लगभग 13 सेंटी मीटर यानी काफी बड़ा होता है। 

* इसकी 5 पंखुड़ियां होती हैं। 4 चार पंखुड़ियों के आकार और रंग में समान होते हैं और 5वीं पंखुड़ी थोड़ी ज्यादा लंबी होती है और उस पर पीले-सफेद धब्बे भी दिखाई पड़ते हैं। 

* यह एक फली अथवा मटर की जाति का पेड़ है।

गुलमोहर की मनोहारी छटा और फूलों का रंग सभी को अपनी ओर खींचता है। 


Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।