पाल वाली नाव पाल वाली नाव का प्रयोग सबसे पहले लगभग ६,००० वर्ष पूर्व प्राचीन मिस्र में शुरू हुआ था। पाल का प्रयोग तभी किया जा सकता था जब तेज़ हवा बह रही हो इसलिए पतवार का प्रयोग भी जारी रहा।
तेज़ रफ़्तार नावें तेज़ गति वाली पाल से चलने वाली नावें सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में बनाई गयीं। इनमें बहुत से पाल लगाए जाते थे और ये लंबी यात्राओं पर ३५ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तैर सकती थीं।
लोहे का जहाज़
पानी में चलने वाले जहाज़ पुराने समय से लकड़ी के बनाए जाते थे। १७७७ में पानी में चलने वाला पहला ऐसा जहाज़ बना जो लोहे का था।
हूवर क्राफ़्ट क्रस्टिोफ़र कॉकरवेल ने १९५५ में पानी के ऐसे जहाज़ का आविष्कार किया जो हवा के एक बड़े गुब्बारे की सहायता से पानी के ऊपर तैरता था और समुद्र के किनारे, पानी के बाहर आकर रुकता था। इसे हूवर क्राफ्ट का नाम दिया गया।
पनडुब्बी
समुद्र में चलने वाली पहली पनडुब्बी का आविष्कार सन १९०० में जॉन हॉलैंड ने किया था। यह लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकती थी और पानी के ऊपर भी तैर सकती थी।
वायुयान
विश्व का पहला वायुयान ऑरविल और विल्बर राइट नामक दो भाइयों ने १९०१ में बनाया था। इसमें उड़ान के लिए एक मोटर लगाया गया था। वायुयान का नाम फ्लायर रखा गया था। यह विमान अपनी पहली उड़ान में केवल बारह सेकेंड तक हवा में रहा था। इसकी पहली सफल उड़ान १७ दिसंबर १९०३ को हुई।
उड़न गुब्बारा
गरम हवा से उड़ने वाले पहले गुब्बारे का आविष्कार १७८३ में मॉन्टगोल्फर भाइयों ने किया था।
कॉनकॉर्ड
आवाज़ से भी तेज़ गति से चलने वाले कॉनकॉर्ड विमान की, यात्रियों सहित पहली उड़ान १९७६ में हुई।
रेडिओ
रेडिओ तरंगों को विश्व में सबसे पहले हेनरिक हर्टज़ ने १८८७ में खोजा, पर संदेश भेजने के लिए सबसे पहले इनका प्रयोगमारकोनी ने १८९५ में किया।
बिजली का बल्ब
बिजली के बल्ब का आविष्कार थॉमस एडिसन ने १८७६ में किया था। यह शीशे का बना हुआ था और तेज़ व स्थिर प्रकाश देता था।
टेलीफोन
आधुनिक टेलीफोन का आविष्कार १८७६ में अलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल ने किया था
|
टेलीविजन
जान लाजी बायर्ड ने टीवी का आविष्कार किया १९२५ में उन्होंने पहली बार काले-सफेद टेलीविजन पर चलती हुई तस्वीरों का प्रदर्शन किया।
कंप्यूटर
दुनिया का पहला कंप्यूटर १९४६ में यू एस.ए. में बनाया गया ता। यह काफी बड़ा था और से चलाने के लिये बहुत से लोगों की आवश्यकता होती थी। घर विद्यालय और कार्यालय में काम आनेवाले छोटे कंप्यूटर जिन्हें पी सी के नाम से जाना जाता है १९७७ में खोजे गए थे।
बाल पाइंट पेन
लेज्लो बिरो नाम के हंगरी के निवासी एक पत्रकार ने १९३८ में बाल पाइंट पेन का आविष्कार किया था। इसमें एक विशेष प्रकार की स्याही भरी जाती थी जो बहुत जल्दी सूख जाती थी।
जीन्स
सैन फ्रांसिस्को में लेवी स्ट्रस नाम के दर्जी ने पहली जींस सिलकर तैयार की। यह खूब मजबूत किस्म के पाजामे जैसी थी जो १८५० में खान में काम करनेवाले मजदूरों के बीज काफी लोकप्रिय हुई।
चॉकलेट
मैक्सिकों में बारहवीं शताब्दी में कोको की फलियो की खोज की गई। चाललेट की पहली बार स्विटजरलैंड में १८१९ में बनाई गई थी।
|
|
|
Comments
Post a Comment