Skip to main content

सामने आया आत्मघाती कंप्यूटर वायरस, जानिए इसकी करामात

एक ऐसे वायरस का पता चला है जो पकड़े जाने से बचने के लिए कंप्यूटर को ही बेकार कर देता है।


तकनीक के जानकारों का कहना है कि अब तक मालवेयर नमूनों में रोमबर्टिक अपने आक्रामक व्यवहार के चलते सबसे ‘अनूठा’ है।

विंडोज़ पर चलने वाली मशीनों में यह पकड़ में नहीं आता है और लॉगिन डाटा और अन्य गोपनीय सूचनाएं चुरा लेता है।

सिक्युरिटी रिसर्चर बेन बेकर और एलेक्स चियू ने अपने ब्लॉग में कहा है, "रोमबर्टिक मालवेयर लुभावने ईमेल में अटैच रहता है और संदेश के खुलने के साथ ही यह कंप्यूटर में चला जाता है।"

जिन कुछ ईमेल संदेशों में यह मालवेयर छिपा रहता है, वो माइक्रोसॉफ्ट से आए हुए लगते हैं।

अनोखा' वायरस

शोधकर्ताओं के अनुसार, व्यक्ति किसी भी वेबसाइट पर जो भी जानकारी डालता है, रोमबर्टिक इसे चुराता है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, “रोमबर्टिक इस मायने में अनोखा है कि जब इसे लगता है कि मालवेयर एनॉलिसिस में पकड़ा जाएगा तो यह कंप्यूटर को ही खामोश कर देता है।”

यह वायरस इतना शातिर है कि यह नियमित रूप से इस बात की आंतरिक जांच पड़ताल करता रहता है कि कहीं उसको पहचानने की कोशिश तो नहीं हो रही है।

अगर उसे लगा कि ऐसा है तो वो विंडोज़ सिस्टम की एक ज़रूरी फ़ाइल- मास्टर बूट रिकॉर्डर (एमबीआर) को मिटा देता है।

इसके बाद मशीन रीस्टार्ट होती है लेकिन एमबीआर के बिना यह प्रक्रिया अंतहीन बन जाती है।

कंप्यूटर को फिर से चालू करने के लिए विंडोज़ को फ़िर से इंस्टॉल करना पड़ता है और इसका मतलब महत्वपूर्ण जानकारियों का खो जाना।

रोमबर्टिक एनॉलिसिस को विफल बनाने के लिए अन्य तरकीबें भी इस्तेमाल करता है।

एनॉलिसिस को गुमराह करने के लिए यह मालवेयर कंप्यूटर की मेमोरी में एक ही सूचना को 96 करोड़ बार लिख डालता है।


Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।