Skip to main content

आये थे हरिभजन कों, औटन लगे कपास

कबीर युवावस्वथा में ही ईश्वर की ओर झुक गए थे। न चाहते हुए भी कबीर को पारिवारिक बंधन में बंधना पड़ा था । जब पारिवारिक बंधन में बंध ही गए तो दुनिया से विमुख कैसे होते । अतः वे अपनी गृहस्थी चलाने के लिये काम करने लगे थे । प्रातःकाल स्नान-ध्यान करके वे अपने काम में लग जाते थे । मजदूर की तरह सुबह से शाम तक लगे रहते ।

कुछ दिन बाद वे पक्के जुलाहे बन गए थे । कुछ दिन बाद उन्होंने अपने ही कपडे बुनने की खड्डी लगा ली थी । दिन भर ताने बाने चलाते रहते और कपडा तैयार होता रहता | कपडा बुनने के साथ ही साथ प्रभु धुन में लगे रहते | खड्डी का पैना तानों-बानों में इधर उधर दौड़ता रहता | और मन ईश्वर और माया की उधेड़बुन में | जब मन होता तो ईश्वर के भक्त-संतो के साथ सत्संग करने लगते | जब उन्हें गृहस्थी की याद आती तो घर आ जाते और अपने काम में लग जाते |

कबीर गृहस्थ होते हुए संत और संत होते हुए गृहस्थ थे | वे कहते थे की काम करना भी एक तरह का प्रभु की आराधना है | प्रभु की उपासना है | रोजी रोटी कमाने को सामाजिक धर्म और भक्ति आराधना को वे ईश्वर प्राप्ति का साधन मानते थे |

जब उनके यहाँ कमाल और कमाली का जन्म हुआ, तो वे जरूरतों के मुताबिक काम में और अधिक समय देने लगे | अब कबीर स्नान-ध्यान करके जल्दी ही कपास से सूत, सूत से धागा, से पूनी आदि बनाने लगे और शाम तक लगे रहते | अब कबीर काम करते करते ईश्वर में ध्यान लगाते | इसी कारण कबीर संतो में मिल नहीं पाते थे | अब संत आदि स्वयं ही चलकर कबीर से मिलने आने लगे थे | अधिकतर साथी संत उनकी साधना और और उनके गृहस्थ जीवन को भली भांति जानते थे |

एक बार उनके प्रिया साथी संत उनसे मिलने के लिए घर आये | जब वे कबीर की कुटिआ के पास पहुंचे, तो उन्होंने देखा की कबीर अपने काम में लगे हुए हैं | कबीर अपने काम करने में तल्लीन थे और कुछ धीमे धीमे गुनगुनाते जा रहे थे | वे खड़े खड़े कबीर को काम करते देखते रहे |

जा कबीर की नजर उन पर पड़ी तो वे कह उठे, "आओ संतगण| बैठो | " कबीर के साथी फिर भी कबीर को एकटक देखते रहे | कबीर ने कहा, " क्या सोच रहे हो? " 

उनमे से एक संत ने कबीर की ओर देखते हुए कहा - 'आये थे हरिभजन कों, औटन लगे कपास' | कबीर थोड़े मुश्करा भर दिए |

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।