Skip to main content

विश्व भर में लॉन्च हुआ फेसबुक वी‌डियो कॉलिंग फीचर

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने वॉयस कॉलिंग के बाद पिछले महीने वी‌डियो कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था। ‌हालांकि फेसबुक वीडियो कॉलिंग सर्विस बेल्जियम, कनाडा, क्रॉटिया, डेनमार्क, फ्रांस, ‌ग्रीक, आयरलैंड, लाओस, लिथुआनिया, मैक्सिको, नार्व अमेरिका यूके सहित कई देशों में शुरू की गई है, लेकिन इसमें भारत का नाम शामिल नहीं था।

ताजा खबर के मुताबिक फेसबुक के वाइस प्रेसीडेंट ऑफ मैसेजिंग डेविड मरकस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने वीडियो कॉलिंग की कैपबिलिटी को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। हालांकि, अभी कुछ देशों में हम इसकी क्वालिटी पर काम चल रहे हैं।' फिलहाल मरकस ने देशों की कोई लिस्ट जारी नहीं की है।

वीडियो कॉलिंग की सुविधा फिलहाल फेसबुक मैसेंजर ऐप में उपलब्‍ध है। इसलिए आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। फिलहाल भारत में गूगल प्ले स्टोर पर अभी भी फेसबुक मैसेंजर का पुराना वर्जन ही दिखाई दे रहा है।

दुनिया भर में 60 करोड़ से अधिक यूजर्स फेसबुक मैसेंजर एप्लिकेशन का इस्तेमाल करते हैं। मैसेंजर ऐप के दाएं ओर टॉप कॉर्नर पर वीडियो आइकन दिखाई देगा। इससे आप फ्री में वीडियो कॉल कर सकेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है। 

गूगल की म्यूजिक सर्विस, आपके मूड के मुताबिक म्यूजिक प्लेलिस्ट

मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गज़ा को खरीद लिया है।

काम का ऐप: TuneSkill CAT Test Prep

फ्री ऐप  उपलब्ध है: ऐंड्रॉयड के लिए  गूगल प्ले स्टोर  पर क्या है खास:  यह ऐंड्रॉयड ऐप कैट एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिए वे न सिर्फ मुश्किल सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बल्कि अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इस ऐप में अलग-अलग मोड हैं, जिससे स्टूडेंट्स खुद को परख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि आप इससे हर सवाल का स्तर जांच सकते हैं।