Skip to main content

सवा तीन अरब की पहुंच में इंटरनेट

इस साल के आख़िर तक दुनिया की कुल जनसंख्या मे से आधे लोग इंटरनेट से जुड़ चुके होंगे.

संयुक्त राष्ट्र की संस्था अंतरराष्ट्रीय टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (आईटीयू) की एक रिपोर्ट में अनुमान है कि 3.2 अरब से ज़्यादा लोग ऑनलाइन हो चुके होंगे, फिलहाल दुनिया की जनसंख्या 7.2 अरब है.
इनमें विकासशील देशों के तकरीबन दो अरब लोग शामिल हैं.
लेकिन सबसे कम विकसित देशों की सूची में शामिल नेपाल और सोमालिया से सिर्फ 8 करोड़ 90 लाख लोग ही इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक साल के अंत तक विकसित देशो में 80 प्रतिशत घरों और विकासशील देशों में 34 प्रतिशत घरों में किसी न किसी रूप में इंटरनेट की सुविधा होगी.

'डिजिटल समुदाय में बदलती दुनिया'



आईटीयू के डेवलपमेंट ब्यूरो के निदेशक ब्राहिमा सनोऊ ने बताया, "पिछले 15 वर्षों में इंटरनेट ने वैश्विक विकास में अहम भूमिका निभाई है. डिजिटल समुदाय बनने की तरफ बढ़ रही दुनिया के विकास के लिए इंटरनेट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी."
साल 2000 में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या आज के आंकड़े के आठवें हिस्से के बराबर यानी 40 करोड़ थी.

मोबाइल पर इंटरनेट की पहुंच बढ़ी

internet on phone
वहीं मोबाइल ब्रॉडबैंड इस्तेमाल करने वालों की संख्या 7 अरब तक पहुंच जाएगी.
अमरीका और यूरोप में 100 में से 78 लोग मोबाइल ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करते हैं. दुनिया में 69 फ़ीसदी लोगों के पास 3G कवरेज है लेकिन ग्रामीण इलाकों में ये सिर्फ़ 29 फ़ीसदी तक पहुंचा है.
अफ्रीका में मोबाइल ब्रॉडबैंड सिर्फ 17.4 फीसदी आबादी तक पहुंचा है.

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।