Skip to main content

क्या आप जानते हैं गूगल के डूडल के पीछे किसका है दिमाग

वर्ल्ड कप का फाइनल हो या मदर्स-डे का मौका,
गूगल पेज पर आपको गूगल डूडल देखने को जरूर मिलता है। लेकिन, क्या आपको पता है इन खास मौकों पर दिखने वाले आकर्षक डूडल के पीछे किसका दिमाग है? अगर नहीं तो जान लीजिए।

गूगल के डूडल के पीछे रेयान जरमिक का क्रिएटिव दिमाग काम करता है। रेयान जरमिक गूगल डूडल टीम के लीडर हैं। गूगल डूडल को आकर्षक और विशिष्ट बनाने में रेयान जरमिक के साथ 10 कलाकार, चार इंजीनियर और दो प्रोड्यूसर काम करते हैं।

प्रोड्यूसर दुनिया भर में काम कर रही 100 लोगों की टीम के साथ कॉर्डिनेट करते हैं। इंडियाना में जन्मे रेयान बचपन से ही आर्ट और कॉमिक्स को प्यार करते हैं। न्यूयॉर्क में रहकर उन्होंने इलस्ट्रेशन और क्रिएटिव राइंटिंग की बारीकियां सीखी हैं। इससे पहले वर्ष 2000 में दक्षिण भारत में रहकर उन्होंने रिमीडीअल तमिल और साइन पेंटिंग को भी शिद्दत से सीखा है।

रेयान बताते हैं कि 1998 में सबसे पहले उन्होंने डूडल बनाया गया था, जिसमें बर्निंग मैन फेस्टिवल को दर्शाया गया था। हालांकि 2009 तक डूडल की कोई ऑफिशियल टीम नहीं थी।

2009 से लगातार गूगल डूडल टीम हर साल 400 से ज्यादा डूडल तैयार करती है, जिनमें 50 से 100 डूडल पूरी तरह एनिमेटेड होते हैं। रेयान के मुताबिक दुनिया भर में काम कर रहे 100 से ज्यादा गूगल कर्मचारी डूडल के रियल हीरो हैं। यही लोग आइडिया देते हैं और कल्चरल गाइडेंस देते हैं। उसी के आधार पर डूडल बनाया जाता है।

कोई त्योहार हो या फिर ओलंपिक जैसा कोई आयोजन, गूगल डूडल भी हमारे सुख-दुख में जरूर शामिल रहते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।