Skip to main content

आपका मोबाइल बिना चार्जिंग में लगाए हो जाएगा चार्ज



फर्ज कीजिए आपका फोन आपकी जेब में है और फोन की चार्जिंग बिना किसी पावर प्लग या पोर्टेबल चार्जर जारी है। ऐसा सोच पाना शायद आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा हो, लेकिन यह सच है। बिना पावर प्लग और पोर्टेबल चार्जर के भी फोन चार्ज हो सकता है।

वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने फोन चार्जिंग की नई तकनीक विकसित की है, जो रेडियो फ्रीक्वेंसियों को पावर में बदल देगी जिससे डिवाइसेज चार्ज की जा सकेंगी।

टेक क्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, इस तकनीक में एक केस का इस्तेमाल किया गया है जो फोन सिग्नल ढूंढने में खर्च हुई फोन की 90 फीसदी बैटरी को वापस फोन में डाल देता है जिससे वह 30 फीसदी ज्यादा चलता है।

अमेरिका आधारित निकोला लैब्स ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर इस डिवाइस को सालभर के अंदर बाजार में उतार वाली है। ओहायो स्टेट यूनिवर्सिटी में इस तकनीक को विकसित किया गया है।

इस तकनीक का इस्तेमाल वियरेबल गैजेट्स, एम्बेडेड सेंसर्स और मेडिकल डिवाइसेज जैसे कई अलग-अलग डिवाइसेज में किया जा सकता है जहां ज्यादा मात्रा में बिजली की जरूरत नहीं पड़ती।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।