Skip to main content

एंड्रॉइड लॉलीपॉप, 4.5 इंच डिस्प्ले के साथ आया Xolo Prime, कीमत 5629 रु.



Xolo ने अपने नए लो बजट स्मार्टफोन Xolo Prime को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया था। अब इस स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट इंफीबीम से 5,629 रुपए में खरीदा जा सकता है। Xolo का यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम 5.0 लॉलीपॉप और 4.5 इंच डिस्प्ले के साथ आता है।


क्या हैं फीचर्स-

Xolo Prime के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन डुएल सिम को सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस फोन में 4.5 इंच का डिस्प्ले दिया है जो 480*854 पिक्सल रेजोल्यूशन और 218 ppi डेंसिटी देता है।


फोन में 1.3 GHz का क्वाड कोर मीडियाटेक MT6582M प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 1 GB रैम दी गई है। फोन में 8 GB इंटरनल मेमोरी दी गई है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 32 GB तब बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। साथ ही इसमें 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन में 1800 mAh पावर की बैटरी दी गई है जो 2G नेटवर्क पर लगभग 21 घंटों का और 3G नेटवर्क पर 10 घंटों का टॉकटाइम देती है। इसके अलावा 2G पर 500 घंटों और 3G पर 400 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है।

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो Xolo Prime में GPRS/EDGE, 3G, Wi-Fi 802.11, हॉटस्पॉट फंक्शन, ब्लूटूथ v4.0, माइक्रो-USB 2.0 दिया गया है।


Comments

Popular posts from this blog

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है। 

गूगल की म्यूजिक सर्विस, आपके मूड के मुताबिक म्यूजिक प्लेलिस्ट

मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गज़ा को खरीद लिया है।

काम का ऐप: TuneSkill CAT Test Prep

फ्री ऐप  उपलब्ध है: ऐंड्रॉयड के लिए  गूगल प्ले स्टोर  पर क्या है खास:  यह ऐंड्रॉयड ऐप कैट एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिए वे न सिर्फ मुश्किल सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बल्कि अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इस ऐप में अलग-अलग मोड हैं, जिससे स्टूडेंट्स खुद को परख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि आप इससे हर सवाल का स्तर जांच सकते हैं।