Skip to main content

सोनी ने मिड रेंज में उतारा एक्सपीरिया एम4 एक्वा, जानिए कीमत

सोनी ने भारतीय बाजार में अपना एक्सपीरिया एम4 एक्वा डुअल (Xperia M4 Aqua) 24,990 रुपए में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और कॉरल तीन अगल-अलग रंगों में उपलब्‍ध होगा।


मोबाइल कंपनी सोनी ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान सोनी एक्सपीरिया एम4 एक्वा (Xperia M4 Aqua) पेश किया था। सोनी एक्सपीरिया एम4 एक्वा पिछले साल अगस्त में लॉन्च सोनी एक्सपीरिया एम2 एक्वा का अपग्रेड वर्जन है।

एक्सपीरिया एम4 एक्वा एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित है। यह एलटीई और डुअल सिम दो वेरिएंट में उपलब्‍ध होगा।

एक्सपीरिया एम4 एक्वा में 720x1280 पिक्सल रेजल्यूशन वाला 5 इंच एचडी डिस्‍प्ले दिया गया है।

यह फोन 64 बिट ऑक्टा कोर प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 615 (1.5 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर + 1.0 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर), एड्रीनो 405 जीपीयू, 2 जीबी रैम और 8/16 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ काम करेगा। इसके अलावा इसमें 32 जीबी तक एक्सटर्नल मैमोरी सपोर्ट भी है।

एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे दिया गया है।

फोन की बैटरी 2400 एमएएच की है। कंपनी का दावा है कि यह 13 घंटे टॉक टाइम और 779 घंटे स्टैंडबाई बैटरी बैकअप देने में सक्षम है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी जीपीएस और माइक्रो यूएसबी के अलावा 3जी/4जी सपोर्ट मिलेगी। इसके अलावा धूल और पानी का फोन पर असर नहीं होता है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।