Skip to main content

बेकार ईमेल डिलीट कर करके परेशान ‌हों तो आजमाएं यह उपाय

आप स्पैम और जंक मेल को डिलीट करते-करते थक चुके हैं? स्मार्टफोन पर मल्टीपल इनबॉक्स को अरेंज करके पूरी तरह से खीज चुके हैं? तो बेहतर ऐप्स और वेब सर्विसेज हैं न जो आपकी इस परेशानी को झट से सुलझा सकते हैं...


अक्सर लोग अपने पर्सनल अकाउंट पर ईमेल चेक करने के दौरान इनबॉक्स में ढेरों मेल देखकर खीज जाते हैं। खासकर समस्या तब और ज्यादा होती है, जब किसी महत्वपूर्ण मेल का जवाब तुरंत देना होता है।

इनबॉक्स में ढेरों जंक मेल को देखकर सिर्फ आप ही अकेले परेशान नहीं होते, आपकी तरह कई यूजर्स हैं, जिन्हें ईमेल को मैनेज करने में समस्या होती है। ईमेल को मैनेज करना चाहते हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखकर ईमेल को व्यवस्थित तरीके से मैनेज कर सकेंगे।

जीमेल अकाउंट यूजर्स

यदि अब पर्सनल या ऑफिशियल मेल भेजने के लिए सिर्फ जीमेल का इस्तेमाल करते हैं तो जीमेल के इनबॉक्स नाम का ऐप आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

यह ऐप अकाउंट को कैटेगरी के ‌अनुसार व्यवस्थित करता है। इसके तहत कई ग्रुप बने हुए हैं जैसे सोशल, ट्रैवल, फाइनांस, अपडेट्स, फोरम्स और प्रोमोज आदि। उदाहरण के तौर पर यदि फेसबुक और लिंक्डइन से कोई नोटिफिकेशन आता है, तो वह सोशल ग्रुप में और आपके बैंक से कोई लोन की जानकारी या फिर चिट्ठी आती है, तो वह खुद ब खुद फाइनांस ग्रुप में चले जाएंगे।

यह ऐप जीमेल में आपके द्वारा बनाए गए सभी लेबल को देखने का मौका देने के साथ ही नए मेल को ग्रुप के अनुसार संचालित कर देता है। इस ऐप को अपने फोन पर इंस्टॉल करने के लिए आपको google.co.in inbox पर जाना होगा ताकि आप इन्वाइट भेज सकें।


अधिक अकाउंट होने पर

क्लाउड मैजिक के जरिए आप जीमेल, आईक्लाउड, आउटलुक, याहू! और आईएमएपी अकाउंट पर सिर्फ सिंगल ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। आप सभी अकाउंट को ऐप की मदद से इसके खुद के सिग्नेचर, कलर और नोटिफिकेशन साउंड से पर्सनलाइज भी कर सकते हैं।

इसकी मदद से इनबॉक्स को व्यक्तिगत रूप से या फिर संयुक्त (यूनिफाइड) फॉर्मैट में भी देखा जा सकता है। पासवर्ड प्रोटेक्टेड यह ऐप किसी भी अनजान व्यक्ति को आपके पर्सनल ईमेल या अकाउंट में सेंध मारने से बचाता है।

मेलड्रॉप बचाएगा स्पैमर से


कई बार आप किसी अनजान व्यक्ति, स्पैमर को या फिर ऑनलाइन फॉर्म पर अपना ईमेल आईडी शेयर कर देते हैं और बाद में पछताना पड़ता है। ऐसे कार्यों के लिए आप मेलड्रॉप पर टेम्परेरी आईडी बनाएं और अपने पर्सनल अकाउंट के इनबॉक्स को स्पैम से बचाएं।

इसके ल‌िए मेलड्रॉप पर यूजरनेम डालकर गो पर क्लिक कर दें। बिना किसी पासर्वड के आप एक नया इनबॉक्स इस्तेमाल कर सकते हैं। मेलड्रॉप का फंडा बहुत ही स्ट्रिक्ट और सरल है। यह अटैचमेंट नहीं लेता, प्रत्येक 24 घंटे में इनबॉक्स क्लियर करने के साथ-साथ स्पैम को फिल्टर कर देता है। आप बेफ्रिक होकर अपने टेम्परेरी ईमेल 

आईडी को किसी से भी शेयर कर सकते हैं।   http:www.maildrop.cc
पर लॉगऑन कर अधिक जानकारी ले सकते हैं।


जब क्लाउड स्टोरेज से जुड़ना हो

यदि आप मल्टिपल ईमेल अकाउंट्स में उलझ कर रह गए हैं, तो डाटा स्टोर करने के लिए ड्रॉपबॉक्स या बॉक्स और फिर बॉक्सर का इस्तेमाल करें। यह ऐप आपको सिर्फ एओएल, जीमेल, आईक्लाउड, आउटलुक या फिर याहू!

पर सिर्फ एक ईमेल अकाउंट सेटअप करने का मौका देता है। लेकिन यदि आप अपने ऐड्रेस बुक में से पांच इन्वाइट्स दोस्तों को भेजते हैं, तो आपको प्रो-वर्जन का फ्री अपग्रेड मिलेगा। साथ ही आप इसकी मदद से प्रत्येक अकाउंट को सिग्नेचर और कलर के साथ कस्टमाइज भी कर सकते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।