Skip to main content

नहीं देखा होगा सैमसंग का ऐसा स्मार्टफोन, देखिए एक नजर

सैमसंग ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस6 ऐज के लिए मशहूर कॉमिक्स मार्वल के साथ टाइ-अप किया है। इसके तहत कंपनी ने मार्वल के सुपर हीरो मार्वल आयरन मैन की थीम पर सैमसंग गैलेक्सी एस6 ऐज आयरन मैन लिमिटेड एडिशन (Samsung Galaxy S6 Edge Iron Man Limited Edition) लॉन्च किया है।







सैमसंग गैलेक्सी एस6 ऐज आयरन मैन लिमिटेड एडिशन चुनिंदा देशों में उपलब्‍ध होगा। आयरन मैन थीम के चलते फोन के फ्रंट को डार्क रेड और बैक पैनल पर आयरन मैन का मास्क दिया गया है। कंपनी ने फोन की कीमत के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।


भारतीय बाजार में सैमसंग गैलेक्सी एस6 ऐज की कीमत 58,900 रुपए तय की गई है। सैमसंग गैलेक्सी एस 6 ऐज में 5.10 इंच डिस्‍प्ले दिया गया है। फोन 1.5 गीगाहर्ट्ज प्रोसेसर, 3 जीबी रैम के साथ काम करता है। यह एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप ओएस पर होगा।

एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे दिया गया है। फोन की बैटरी 2550 एमएएच की है। एस 5 से बेहतर स्क्रीन वाला है गैलेक्सी एस 6 ऐज। इसकी मुड़ी हुई स्क्रीन इसे दूसरे फ़ोन की तुलना में ख़ास बनाती है।

पुराने वर्ज़न के मुकाबले इस नए फ़ोन में प्लास्टिक के बजाय मैटल फ्रेम और ग्लास बैक का उपयोग किया गया है। ये मैटल मुड़ेगा भी नहीं। इससे फ़ोन को मज़बूती मिलेगी।

फ्रंट 5 मेगापिक्सेल और रियर कैमरा 16 मेगापिक्सेल। ये एक सेकंड से भी कम समय में फ़ोटो ख़ींचने में सक्षम होंगे। इनमें कम रोशनी में भी फ़ोटो और वीडियो लेने की सुविधा है।


Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।