Skip to main content

6 ऐप्स: बच्चे सीखेंगे स्मार्ट तरीके से

ऐंड्रॉयड के कुछ ऐसे फ्री ऐप्स के बारे में, जो खेल-खेल में काफी कुछ पढ़ा देंगे। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के काम के 


NCERT Textbooks : अगर आपके स्मार्टफोन में यह ऐप मौजूद है, तो पहली से लेकर बारहवीं कक्षा तक तमाम टेक्स्ट बुक्स हर वक्त आपके साथ हैं। यही नहीं, इस ऐप के जरिए दूसरे बोर्ड्स के बच्चे भी अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं।

Hindi Kids Knowledge Book : जनरल नॉलेज पर हिंदी में एक अच्छा ऐप, जो बड़े आसान ढंग से आपको नई जानकारियों से अपडेट रखता है। कोर्स की तैयारी के साथ-साथ एंट्रेस एग्जाम्स में भी मददगार।

India Atlas : जिऑग्रफी के स्टूडेंट्स के साथ-साथ सभी स्टूडेंट्स के लिए काम का ऐप, जो भारत से जुड़ी तमाम तरह की भौगोलिक जानकारी मुहैया कराता है। जानकारी बढ़ाने के अलावा इससे पढ़ना काफी मजेदार लगता है।

Physics Notes : फिजिक्स के कॉन्सेप्ट्स, गिनतियों, नियमों आदि को सरल ढंग से समझने में कारगर ऐप। मोशन, ग्रेविटेशन और फ्रिक्शन जैसी तमाम चीजें आसानी से समझा देगा।

Pronunciation : इंग्लिश लिखने और पढ़ने पर ठीक पकड़, लेकिन सही उच्चारण में कमजोर बच्चों के लिए एक अच्छा ऐप, जिसे रूवन अभयसिंघे ने तैयार किया है। किसी भी शब्द, अंक या चिह्न का सही अंग्रेजी उच्चारण सिखाता है।

Vedic Math Tricks : इसे 24by7exams ग्रुप ने पेश किया है। यह ऐप उन बच्चों के लिए है, जिन्हें मैथ्स से डर लगता है। इस ऐप में दिए फॉर्म्युले कैलकुलेशन को बहुत आसान बना देते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।