Skip to main content

शानदार गैजट डील के ऑनलाइन शॉपिंग ठिकाने

अगर आपको स्मार्टफोन, टैबलट जैसा कोई गैजट खरीदना है, तो खुद को भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स तक सीमित न रखें।
अगर आप देश की सीमा से परे इसकी पड़ताल करते हैं, तो आपको सुपर डील हासिल हो सकती है। कुछ ऐसी ही वेबसाइट्स के बारे जानते है


dx.com: अपने नाम (dealextreme) की ही तर्ज पर यह वेबसाइट आपको हर रोज कई डील ऑफर करती है। साथ ही यह वेबसाइट दुनिया भर में कहीं भी डिलिवरी चार्ज नहीं लेती है। वरायटी के मामले में भी यह काफी समृद्ध है। यह नेटवर्किंग प्रॉडक्ट्स, अक्सेसरीज, टूल्स, फ्लैशलाइट्स, खिलौने आदि प्रॉडक्ट्स बेचती है। लेकिन यह ध्यान रखें कि इनमें से ज्यादातर प्रॉडक्ट्स नामी ब्रैंड्स के नहीं होते हैं और आपका ऑर्डर पहुंचने में महीना भर लग सकता है।




Tmart.com: इसका कैटलॉग डीएक्स की तरह ही है। हालांकि इसमें 90 दिनों की मनी-बैक गारंटी और दुनिया भर में फ्री डिलिवरी जैसी सुविधाएं भी है। यहां आपको कई प्रॉडक्ट्स काफी सस्ते में मिल जाएंगे। हर खरीदारी पर आप टीमार्ट पॉइंट्स (100 पॉइंट्स के बराबर 1 डॉलर) पाते हैं। ऑर्डर में इन पॉइंट्स को आप भुना सकते हैं। यहां भी ज्यादा प्रॉडक्ट्स वैसे ब्रैंड के होते हैं, जिनके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं होता है।



Amazon.com: अमेज़न डील के मामले में बेहतरीन वेबसाइट्स में से एक है। इसके पास अलग-अलग सेगमेंट्स से जुड़े कई प्रॉडक्ट्स हैं और यहां पर हमेशा डील की भरमार होती है। डील पेज के अलावा इस वेबसाइट के पास 'वेयरहाउस डील' नामक कैटिगरी भी है, जहां प्रॉडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। ऑर्डर करने से पहले यह चेक करना न भूलें कि कोई प्रॉडक्ट भारत भेजा जा सकता है या नहीं




ग्लोबल ईजी बाय (geb.ebay.in): यह सर्विस ईबे इंडिया मुहैया कराती है। इसके जरिए आप उन प्रॉडक्ट्स के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, जो कई कंपनियां ईबे ग्लोबल पर ऑफर करती हैं। इस सर्विस के तहत पहले लोकल अड्रेस पर सामान भेजा जाता है और वहां से फिर आपके यहां डिलिवरी होती है। यहां फायदा यह है कि कीमत रुपए में होती है और इसमें शिपिंग और कस्टमर चार्ज भी शामिल होते हैं और आपको ईबे इंडिया पर भुगतान करना है। कीमत सेलर पर निर्भर करती है। हालांकि अगर आप थोड़ी पड़ताल करें, तो आपको बेहतर डील हासिल हो सकती है।



लाइट इन द बॉक्स (lightinthebox.com): इस ऑनलाइन शॉपिंग यूनिट के पास छोटे गैजट्स का बड़ा कलेक्शन है। इसमें सीसीटीवी और आईपी कैमरा, अलार्म सिस्टम, बेबी मॉनिटर, कार अक्सेसरीज, कंप्यूटर कंपोनेंट्स और अक्सेसरीज, होम ऑडियो/विडियो अक्सेसरीज, कैमरा फोन आदि प्रॉडक्ट्स शामिल हैं। साइट पर मौजूद सभी चीजों की कीमत साफ-साफ लिखी होती है और स्टैंडर्ड शिपिंग की कॉस्ट इसी में शामिल होती है। अगर आप जल्दी डिलिवरी चाहते हैं, तो इसके लिए आपको एक्सट्रा भुगतान करना पड़ेगा।





Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।