Skip to main content

ऐसे पता करें कहीं हैक तो नहीं हुआ आपका जीमेल खाता

हाल में ही याहू मेल इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के यूजरनेम और पासवर्ड हैक हो गए हैं।
पिछले दो महीने में याहू की ई-मेल सेवा में सेंधमारी की यह दूसरी घटना है। किसी का मेल अकाउंट के हैक होने की खबर नई नहीं है। ऐसे में हर किसी के लिए यह जानना जरूरी है कि अपने ई-मेल खाते को सेफ कैसे रखा जाए। दुनिया में ईमेल के लिए गूगल का जीमेल सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। जीमेल पर विश्व में लगभग 500 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं जो डेली 100 बिलियन ईमेल करते हैं।

अगर आप भी जीमेल यूज करते हैं तो आपको यह पता होना चाहिए कि उसे कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है। अकाउंट की सुरक्षा के लिए उपाय तो अलग बात हैं लेकिन आप को कैसे पता चलेगा कि किसी और ने आपका अकाउंट हैक कर लिया है। आइए आपको बताते हैं एक आसान तरीका जिससे जिससे आपको पता चल जाएगा कि कहीं आपका अकाउंट कोई और तो नहीं यूज कर रहा।

गूगल ने जीमेल में कुछ ऐसे टूल्स दिए है जिनकी सहायता से आप अपने अकाउंट को लॉक कर सकते हैं। यह आपको बताएगा किस समय, किस ब्राउजर और किस आईपी एड्रेस से आपको जीमेल अकाउंट को खोला गया है। इस तरह आप अपने अकाउंट को सेफ रख सकते हैं।

- सबसे पहले अपना जीमेल अकाउंट खोलें, स्क्राल डाउन करें और सबसे नीचे की तरफ आफको डिटेल्स (Details) का एक आइकन दिखाई देगा।




 डिटेल्स पर क्लिक क्लिक करेंगे तो एक pop-up window खुलेगी जिस पर "Activity Information" दिखेगी। इस में आपको बताया जाएगा कि आपके अकाउंट को किस लोकेशन से, किस समय और कितने समय तक यूज किया गया है। साथ ही ब्राउजर और IP पता भी दिखेगा। आप अपने ऑफिस और घर के आईपी से मिलाकर देखा सकते हैं कि कहीं और से आपका अकाउंट यूज तो नहीं हुआ।

- Activity Information window में आपको एक और विकल्प मिलेगा जिसमें लिखा होगा कि "Sign Out All Other Sessions"(अगर आपका जीमेल कहीं और भी खुला है तो उसे लॉग आउट करें)। इसे यूज करके आप सभी डिवाइस से आप तुरंत ही लॉग आउट हो जाएंगे।

- इस तरह से आपको पता चल जाएगा कि आपका अकाउंट कोई और व्यक्ति भी यूज कर रहा है। अगर ऐसा है तो तुरंत अपना पासवर्ड बदल लें।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।