Skip to main content

वाई-फाई इस्तेमाल करते हों तो इन टिप्स का रखें ध्यान

इंटरनेट के लिए वाई-फाई कनेक्टिविटी का इस्तेमाल करते वक्त सुरक्षा पर ज्यादा देने की जरूरत है। अगर सुरक्षा का ध्यान न रखा जाए तो कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।


अगर आप घर में वाई-फाई इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं तो तो ध्यान रखें कि वाई-फाई के सिग्नल आपके घर से काफी बाहर तक जा सकते हैं और इस क्षेत्र में कोई भी कंप्यूटर/मोबाइल के जरिये आपके वाई-फाई नेटवर्क से जुड़ कर आपको नुकसान पंहुचा सकता है। इससे बचने के लिए इन बातों पर गौर करें-


पासवर्ड और यूजरनेम

Default Administrator Password को जरूर बदलें। वाई-फाई इंटरनेट के मूल में एक वाई-फाई राऊटर होता है, उसका पासवर्ड और यूजरनेम बदलें।

आमतौर पर सभी वाई-फाई राऊटर WPA/WEP एन्क्रिप्शन की सुविधा प्रदान करते हैं। ये पहले से एक्टिवेटिड नहीं होती, इसे जरूर इस्तेमाल करें।
-SSID यानी आपके वाई-फाई नेटवर्क का नाम, इसे जरूर बदलें। केवल इसके बदलने से आप सुरक्षित तो नहीं होते, परन्तु ये पहला कदम जरूर है।

-MAC फिल्टरिंग का इस्तेमाल करने से आप अपने वाई-फाई नेटवर्क में अवैध/अनजान उपकरणों को जुड़ने से रोक सकते हैं।

-नेटवर्क में Static IP Address का इस्तेमाल करें।

-अपने घर में सभी कंप्यूटर एवं राऊटर पर फायरवॉल का इस्तेमाल करें।

-वाई-फाई राऊटर को ऐसे स्थान पर लगाएं कि आपके घर से सिग्नल के बाहर जाने की संभावना कम से कम हो।




जब आप वाई-फाई इंटरनेट का इस्तेमाल न कर रहे हों तो वाई-फाई राऊटर बंद रखें।

-जब भी किसी वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करें तो ये जरूर जांच लें कि वो नेटवर्क एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल कर रहा हो।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।