Skip to main content

एप्पल आईफोन 6 को टक्कर देगा सैमसंग गैलेक्सी अल्फा

ब तक इंटरनेट पर सैमसंग गैलेक्सी एफ और सैमसंग गैलेक्सी एस5 प्राइम को लेकर काफी चर्चा हो चुकी है। लेकिन अगर ताजा खबरों की ओर ध्यान दें तो कोरियन स्मार्टफोन कंपनी 13 अगस्त को गैलेक्सी एफ स्मार्टफोन को गैलेक्सी अल्फा के तौर पर पेश करने वाली है।

कंपनी इस स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी एस5 के प्रीमियम वैरियंट के तौर पर उतार सकती है। कयास ये भी हैं कि कंपनी गैलेक्सी एफ या गैलेक्सी एस5 प्राइम को मैटल बॉडी के साथ पेश करेगी।

ऐसे में इस हैंडसेट का सीधा मुकाबला एप्पल के नए आईफोन 6 और एलजी जी3 से होगा।

सैमसंग अपने स्मार्टफोन को अगस्त में उतारेगी, जबकि खबरों के मुताबिक एप्‍पल आईफोन 6 को सितंबर में लॉन्च करेगी।

सैमसंग गैलेक्सी एफ को @evleaks ने इंटरनेट पर शोकेस कर दिया है। तस्वीर को देखें तो इस हैंडसेट का डिजाइन काफी हद तक सैमसंग गैलेक्सी एस5 से मिलता-जुलता है, लेकिन कंपनी ने इस हैंडसेट में अल्मोनियम बॉडी का इस्तेमाल किया है।


एप्पल में हो सकती है ये स्क्रीन



एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन फोन आईफोन 6 की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। दुनियाभर में लोग इन तस्वीरों के जरिए आईफोन 6 की डिजाइन के बारे में कयास लगा रहे हैं।

एप्पल इस साल नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन आईफोन 6 के दो मॉडल बाजार में उतारेगा। एप्पल के एक फोन की स्क्रीन का साइज 4.7 इंच का होगा ज‌बकि दूसरा आईफोन6 फैबलेट कैटागरी में लॉन्च होगा। इसका स्क्रीन साइज 5.5 इंच होगा।

हाल ही में इंटरनेट पर Marques Brownlee के द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में आईफोन 6 की गजब की स्क्रीन दिखाई गई है। इस वीडियो में ग्लास को मोड़ते हुए दिखाया गया है। ये ग्लास सैफायर का बना हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।