Skip to main content

कैसे चुनें बेस्ट हेडफोन

हेडफोन का यूज आमतौर पर म्यूजिक सुनने में होता है। लेकिन बाजार में अब बहुत से ब्रैंड्स के हेडफोन मिलने लगे हैं।
ऐसे में परफेक्ट हेडफोन का चुनाव करना बहुत मुश्किल हो गया है। आइए देखते है कौन सा हेडफोन आप की जरूरत के हिसाब से बेस्ट होगा:




ओवर दि ईयर

शेनहेजर एचडी 201:
 यह एंट्री लेवल का ओवर दि ईयर हेडफोन आपके कानों को पूरी तरह से ढक लेता है और बाहर के शोर को खत्म कर देता है। ब्लैक और सिल्वर फिनिश वाले इन हेडफोन में लगे कुशन घंटों तक कान के लिए बहुत आरामदेह होते हैं। कीमत के हिसाब से साउंड क्वॉलिटी जबरदस्त है। यह अच्छे-खासे बेस के लिए बैलेंस्ड साउंड आउटपुट देता है।

इन-ईयर हेडफोन

सिगनेट फ्यूजरII/अटॉमिक II: 
दोनों सिगनेट के इन-ईयर हेडफोन की नई रेंज में आए हैं। ये कई कलर्स में आते हैं। डीप बेस वाले ये इन ईयर हेडफोन नॉयज एकदम खत्म कर देते हैं। इससे म्यूजिक सुनना और मूवी देखना एकदम मजेदार हो जाता है। दोनों में वॉयस कॉल के लिए इन-लाइन माइक्रोफोन है।


क्लिप्श एस4



अगर आपको इन ईयर हेडफोन में बहुत ही आरामदेह और शानदार साउंड क्वॉलिटी चाहिए तो क्लिप्श एस4 खरीदा जा सकता है। इसमें अंडाकार ईयर टिप हैं जो घंटों लगे रहने पर कान को दर्द नहीं देता है। इसको लगाने के बाद तो बाहर की नॉयज एकदम नहीं आती है। इसमें ड्यूल मैग्नेट माइक्रोस्पीकर्स लगे हैं जिससे ये शानदार बेस आउटपुट देते हैं।

कैसे-कैसे हेडफोन

इन ईयर हेडफोन:
 स्मार्टफोन के साथ ज्यादातर ऐसे हेडफोन आते हैं। ये कान के अंदर खांचे में फिट बैठने वाले होते हैं कई तरह के रिप्लेसमेंट टिप के साथ आते हैं। इनका इस्तेमाल सुविधानुसार किया जा सकता है। सिलिकन ईयर पीस कान के भीतर चिपक कर बाहरी आवाज आने नहीं देता। इसके साथ ही ये शानदार बेस क्वॉलिटी भी देते हैं। चूंकि ये आसपास के माहौल की आवाजों को कानों में पड़ने से रोकता है इसलिए आप ट्रैफिक का शोर और किसी की पुकार सुन नहीं पाएंगे।

ईयरबड
यह आपके कान के एकदम अंदर नहीं जाता बल्कि कानों में फिट बैठकर चिपका रहता है। कुछ कंपनियां अच्छी क्वॉलिटी के ईयरबड्स बनाती हैं लेकिन इसमें शानदार साउंड क्वॉलिटी देने वाले बहुत कम ऑप्शन हैं। इसकी वजह यह है कि ये आमतौर पर सस्ते फीचर फोन और एमपी3 प्लेयर्स के साथ आते हैं। ये बेसिक यूज के लिए काफी होते हैं, इसलिए इनसे शानदार बेस, ट्रेबल या हाई वॉल्यूम की उम्मीद करना बेमानी होगा। लेकिन लोग इनको प्रेफर करते हैं क्योंकि इनको कैरी करना बहुत आसान होता है।

ओवर दि ईयर
नाम से ही पता चलता है कि ये बड़े कुशन वाले एयरकैप होते हैं जो कान के ऊपर लगते हैं और उसको ढंक लेते हैं। ये महंगे होते हैं लेकिन बेस्ट साउंड क्वॉलिटी देते हैं। ये दो तरह के होते हैं - क्लोज्ड और ओपन बैक्ड। क्लोज्ड बैक्ड हेडफोन बाहरी आवाजों को खत्म कर देता है जबकि ओपन बैक्ड ऐसा नहीं करता। अगर आप घर के लिए हेडफोन चाहते हैं तो ओपन बैक्ड हेडफोन बेहतर ऑप्शन होगा। लेकिन चलते फिरते यूज करना है तो क्लोज्डबैक हेडफोन लेना चाहिए।

ऑन दि ईयर कान को ओवर दि ईयर की तरह पूरी तरह से नहीं ढंकता। इनको लंबे समय तक पहने रहा जा सकता है लेकिन यह बाहरी आवाजों को ब्लॉक नहीं करते। इसका साउंड आउटपुट मिक्स्ड होता है यानी बेस डीप नहीं ऐवरेज होता है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।