Skip to main content

फ्री विडियो कॉल्स के लिए इन ऐप्स को ट्राई करिए




आपके परिचितों में से ज्यादातर के पास स्मार्टफोन होने से आपका मोबाइल बिल काफी कम हो सकता है।
ऐसे कई ऐप्स हैं, जिनसे आप बिना फोन का बिल बढ़ाए फ्री विडियो कॉल्स कर सकते हैं। इनमें से कुछ ऐप्स तो ऐसे हैं, जो धीमे इंटरनेट कनेक्शन पर भी काम करते हैं। मार्केट में ऐसे कई ऐप्स मौजूद हैं, जिन्हें लेकर आप कंफ्यूज़ हो सकते हैं कि किसे इस्तेमाल किया जाए। आइये देखते है कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में





1. TANGO: यह फ्री विडियो कॉलिंग सर्विस सोशल नेटवर्किंग ऐप का भी काम करती है। टैंगो अवॉर्ड विनिंग
विडियो कॉलिंग ऐप है, जो कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह बाकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आपके फ्रेंड्स और कॉन्टैक्ट्स को ट्रैक कर लेता है, जिससे आपको उन्हें कॉल करने के लिए खोजने में वक्त नहीं खराब करना पड़ता। हो सकता है कि यह आपको थोड़ा स्लो लगे क्योंकि हाई क्वॉलिटी विडियो कॉल्स ऑफर करता है। इसका इंटरफेस बहुत आसान है।




2. FRING FREE: यह भी कई प्लैटफॉर्म्स पर काम करता है। इस विडियो कॉलिंग ऐप के जरिए आप अलग-अलग नेटवर्क्स से अपने दोस्तों को एक जगह पर पा सकते हैं, आपको एक ही वक्त में अलग-अलग नेटवर्क्स पर ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं है। यह स्लो कनेक्शंस के मुताबिक अपने आप क्वॉलिटी बदल देता है।





3. QIK VIDEO: विडियो कॉलिंग का यह ऐप नया है। इसमें विडियो कॉलिंग के साथ एक फीचर दिया गया है, जिससे यूज़र अपना विडियो कई सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं।






4. OOVOO VIDEO CALL: दूसरे ऐप्स के फीचर्स के अलावा यह ऐप एक ही विडियो कॉल में कई लोगों को शामिल करने की सुविधा देता है। अगर आपका इंटरनेट कनेक्शन धीमा हो, तो यह उस हिसाब से क्वॉलिटी बदल लेता है। यह ऐप क्लाउड पर काम करता है, इसलिए धीमे फोन्स पर भी यह बढ़िया चलता है।



Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।