Skip to main content

2 हजार जीबी तक डेटा स्टोर करें एक दम मुफ्त

गूगल ने पैनजूरा के साथ मिलकर अपने यूजर्स को 12 महीने के लिए 2 टीबी यानि 2 हजार जीबी तक फ्री क्लाउड स्टोरेज देने का करार किया है।
गूगल, अमेजॉन और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां यूजर्स को रिमोट स्टोरेज, कंप्यूटिंग पावर और ऐसी दूसरी तकनीक मुहैया कर रही हैं। जिसमें यूजर्स को डेटा स्टोर करने के लिए अगल से डिवाइस पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है।


गूगल के इस फ्री क्लाउड स्टोरेज को पाने के लिए यूजर्स को पैनजूरा से क्लाउड गेटवे सॉफ्टवेयर डाउनलोड करके इंस्टॉल करना होगा।

इस ऑफर में यूजर्स फ्री क्लाउड स्टोरेज सिर्फ एक लोकेशन से एक्सेस कर सकते हैं लेकिन अगर यूजर्स अलग-अलग लोकेशन से क्लाउड स्टोरेज का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए पैनजूरा को शुल्क देना होगा लेकिन गूगल तब भी यूजर्स से कोई खर्च नहीं लेगा।

ये प्लान भी हैं मौजूद

मार्च में गूगल ने अपनी क्लाउड स्टोरेज के लिए किफायती पेड प्लान शुरू किया था।

अभी गूगल 100 जीबी स्टोरेज के लिए 1.99 डॉलर करीब 120 रुपए वसूलता है जिसमें यूजर्स को एक महीने तक सर्विस मिलती है जबकि 1 टीबी स्टोरेज के लिए 600 रुपए महीने का शुल्क देना होता है। 10 टीबी स्टोरेज के लिए गूगल 6,000 रुपए शुल्क है।

अमेजन की बात करें तो 1 टीबी स्टोरेज के लिए यह 7,100 रुपए प्रतिवर्ष का शुल्क है जबकि माइक्रोसॉफ्ट 100 जीबी वन ड्राइव के लिए लगभग 3,000 रुपए शुल्क है।

क्या है क्लाउड स्टोरेज



क्लाउड स्टोरेज के जरिए आप अपना डेटा जैसे फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट अपनी डिवाइस पर रखने के बजाय किसी सर्वर पर स्टोर करते हैं, जिसे कहीं से भी ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है।

मोबाइल फोन कंपनियां भी क्लाउड स्टोरेज सर्विस को हैंडसेट में इंटीग्रेट करके दे रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।