Skip to main content

इंटरनेट पर वीडियो देखने के लिए सस्ता तरीका

यूट्यूब पर पसंदीदा वीडियो देखना मोबाइल फ़ोन पर इंटरनेट के सबसे बड़े उपयोगों में से एक है। लेकिन इसमें डेटा की भारी खपत भी होती है।


किफ़ायती क़ीमतों पर मोबाइल इंटरनेट के ज़रिए वीडियो देखना संभव बनाने के लिए यू-ट्यूब ने टेलिकॉम कंपनी टाटा डोकोमो के साथ मिलकर सस्ता 3जी ‘यू-ट्यूब रीचार्ज’ डेटा प्लान लॉन्च किया है।

सिर्फ़ नौ रुपए में टाटा डोकोमो के उपभोक्ता 24 घंटे में 100 एमबी तक की यू-ट्यूब ब्राउज़िंग कर सकते हैं।

अगर यूट्यूब पर 240पी क्वालिटी में वीडियो देखी जाए तो ये डेटा पैक 20-25 मिनट तक चलेगा।

वहीं 300 एमबी के प्लान की क़ीमत 39 रुपए रखी गई है और वैलिडिटी 7 दिन की।

यू-ट्यूब के वरिष्ठ अधिकारी गौतम आनंद ने कहा, “हम टाटा डोकोमो के साथ मिलकर किफ़ायती क़ीमतों पर मोबाइल पर वीडियो देखना सुलभ करने पर काम कर रहे हैं।”
ऑनलाइन रिसर्च कंपनी कॉमस्कोर के अनुसार साल 2013 में ऑनलाइन वीडियो देखने वालो की संख्या 70 फ़ीसदी तक बढ़ी है।
यू-ट्यूब

यूट्यूब के अनुसार उसके 40 फ़ीसदी यूज़र्स मोबाइल के ज़रिए ही वेबसाइट पर आते हैं

ये पहली बार नहीं है जब कोई सोशल मीडिया वेबसाइट मोबाइल कंपनियों के साथ मिलकर यूज़र्स के लिए सस्ते डेटा पैक लेकर आई हो।

इससे पहले सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने अपने यूज़रों के लिए मोबाइल कंपनी एयरटेल के साथ मिलकर यूज़र्स के लिए विशेष ‘फ़ेसबुक डेटा प्लान’ शुरू किया था, जिसकी क़ीमतें 22 रुपए से 44 रुपए के बीच थी।


Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।