Skip to main content

जियाओमी ने 'एमआई 3' के साथ भारत में रखे कदम

चीनी स्मार्टफोन कंपनी जियाओमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन एमआई 3 को लांच कर दिया है।
फिलहाल यह केवल कंपनी की वेबसाइट पर है और 15 जुलाई से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। कहा जा रहा है कि जियाओमी का यह डिवाइस माइक्रोमैक्स, मोटोरोला व कार्बन के इस रेंज वाले स्मार्टफोन को टक्कर दे सकता है।
यह डिवाइस कंपनी द्वारा पिछले साल ही चीन में लांच कर दिया गया था। डिवाइस में 5 इंच 1080पी आईपीएस डिस्प्ले, 2.3 गीगा हर्ट्ज क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 800 प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, एंड्रायड 4.3 जेली बीन व 16 जीबी की इंटरनल मेमोरी है।
लुक्स के मामले में यह आपको इस रेंज के सभी डिवाइस के मुकाबले में अलग नजर आएगा। जियाओमी एमआई 3 की 8.1 मिमी की काफी पतली बॉडी है व इसकी कीमत 14,999 रुपये रखी गयी है। इसके अलावा डिवाइस का 13 मेगापिक्सल का डुअल फ्लैश वाला कैमरा फुल एचडी वीडियो रिकार्ड करने में सक्षम है। इसका 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी 1080पी की वीडियो आसानी से रिकार्ड कर सकता है।
कनेक्टिविटी के लिए एमआई 3 में डुअल बैंड वाइ-फाइ, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.0, ग्लोनॉस व 3 जी सुविधा मौजूद है। इसके साथ ही डिवाइस में बैट्री बैकअप के लिए 3,050 एमएएच की बैट्री लगी है।
कंपनी के अनुसार स्मार्टफोन के अलावा जियाओमी जल्द ही पॉवर बैंक डिवाइस लेकर आएगा जो आपको 5,200 एमएएच व 10,400 एमएएच के पॉवर वाली बैट्री उपलब्ध कराएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है। 

गूगल की म्यूजिक सर्विस, आपके मूड के मुताबिक म्यूजिक प्लेलिस्ट

मशहूर ऑनलाइन सर्च इंजन गूगल ने अपनी संगीत सेवा पोर्टफोलियो को मजबूत करने के इरादे से म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सॉन्गज़ा को खरीद लिया है।

काम का ऐप: TuneSkill CAT Test Prep

फ्री ऐप  उपलब्ध है: ऐंड्रॉयड के लिए  गूगल प्ले स्टोर  पर क्या है खास:  यह ऐंड्रॉयड ऐप कैट एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काफी फायदेमंद है। इसके जरिए वे न सिर्फ मुश्किल सवालों की प्रैक्टिस कर सकते हैं, बल्कि अपनी गलतियों को भी सुधार सकते हैं। इस ऐप में अलग-अलग मोड हैं, जिससे स्टूडेंट्स खुद को परख सकते हैं। इस ऐप की खासियत है कि आप इससे हर सवाल का स्तर जांच सकते हैं।