Skip to main content

अब ऐप से बुक करिए दिल्ली में ऑटो रिक्शा

अब आप दिल्ली में एक ऐप की मदद से ऑटो रिक्शा बुक कर सकते हैं।
PoochO नाम के इस ऐप को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने लॉन्च किया। इसे DIMTS (दिल्ली इंटिग्रेटेड मल्टि-मॉडल ट्रांज़िट सिस्टम) ने बनाया है। 

इस ऐप की मदद से यूज़र अपने स्मार्टफोन पर आस-पास के जीपीएस वाले ऑटो रिक्शा की लोकेशन देख सकते हैं। बुकिंग के लिए ऐप से ही उनके ड्राइवर को कॉल कर सकते हैं। 

PoochO ऐप को गूगल प्ले से ऐंड्रॉयड फोन पर मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप आपकी लोकेशन देखने के लिए फोन के जीपीएस का इस्तेमाल करता है। उसके बाद आपके करीब के ऑटो रिक्शा को खोजता है। 

DIMTS के मैनेजिंग डायरेक्टर एसएन सहाय ने कहा, 'ऐप के यूज़र अपनी ट्रिप का अनुमानित किराया जान सकते हैं। वे यह भी देख सकते हैं कि ड्राइवर को कॉल करने के बाद ऑटो उनकी तरफ आ रहा है या नहीं।' 

सहाय के मुताबिक यह ऐप जल्द ही आईफोन के लिए भी आएगा। उन्होंने कहा कि इससे ऑटो ड्राइवरों को भी फायदा होगा क्योंकि उन्हें आसानी से सवारियां मिल जाएंगी। 

उन्होंने बताया कि दिल्ली में 24 हजार ऑटो में जीपीएस लग चुका है और धीरे-धीरे जीपीएस वाले ऑटो की संख्या बढ़ती जाएगी, जिससे इस ऐप से लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा। 

ऐप लॉन्च के मौके पर मौजूद अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला ने कहा कि अगर कोई ड्राइवर ऐप यूज़र को कहीं ले जाने से इनकार करता है, तो उस पर भारी जुर्माना लगेगा। 

नजीब जंग ने कहा, 'ट्रैफिक पुलिस से इस ऐप को अपनी वेबसाइट और ट्रैफिक ऐप्स से जोड़ने को कहा जाएगा, जिससे अगर कोई ऑटो ड्राइवर बिना वजह के सवारी को जाने से इनकार करके तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सके।'

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।