Skip to main content

DIGITAL LOCKER में ऑनलाइन मिलेंगे आपके दस्तावेज !


अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज साथ लेकर घूमने की जरूरत नही है! क्यों की सरकार ने एक डिजीटल लॉकर लांच कर दिया है जहां आप पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पेन कार्ड, ड्राइविंग लाईसेन्स जैसे अहम दस्तावेजों को ऑनलाइन स्टोर कर सकते हैं!

डिजीटल लॉकर हर वो आदमी ले सकता है जिसके पास आधार कार्ड है क्यों की डिजीटल लॉकर को खोलने के लिए आपको http://digitallocker.gov.in/ वेबसाइट पर जाकर अपनी ID बनानी होगी और ID बनाने के लिए आधार नंबर की जरुरत पड़ेगी इसलिए आधार कार्ड होना ज़रूरी है !इस सुविधा की खास बात ये है कि एक बार लॉकर में अपने दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको कहीं भी अपने सर्टिफिकेट की मूल कॉपी देने की जरूरत नहीं होगा! इसके लिए आपके डिजीटल लॉकर का लिंक ही काफी होगा!

डिजीटल लॉकर में अपलोड किया गया डाटा सुरक्षित रहेगा ऐसा सरकार का कहना है क्यों की ऑनलाइन डेटा को विदेशों के सर्वर पर नहीं रखा जायेगा !इसके आलावा सुरक्षा के लिए एक और उपाए किया गया है जिसके तहत आधार कार्ड पर दिए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आएगा जब आप अपने कंप्यूटर पर डिजीटल लॉकर में लाग इन करेंगे ! 
यानि जब आप http://digitallocker.gov.in/ वेबसाइट पर जा के डिजिटल लाकर में लाग-इन के लिए आधार नंबर और पासवर्ड टाइप कर के इंटर दबायेंगे तो उसी समाय आप के मोबाइल पर एक कोड आएगा जिसको वेबसाइट पर डाल के इंटर दबाना होगा तब जा के आप अपने डिजिटल लाकर को खोल सकते हैं और ये प्रक्रिया हर बार दोहराई जाएगी जब भी आप अपना डिजिटल लाकर खोलेंगे !

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।