Skip to main content

इसलिए जरूरी है स्मार्टफोन को अपडेट करना, ऐसे करें ऑटोमेटिक अपडेट



आज के दौर में इंसान की सभी जरूरतें स्मार्टफोन ऐप्स से पूरी हो जाती हैं। चाहे ट्रैवल बुकिंग हो या फिर बैंक में पैसे जमा करने हों। ये सभी काम स्मार्टफोन के विभिन्न ऐप्स आसानी से कर देते हैं। लेकिन फोन की स्पीड धीमी हो जाए, तो झुंझलाहट होना लाजिमी है।


जब टाइम पर स्मार्टफोन के ऐप्स अपडेट नहीं होते, तो ये स्लो परफॉर्म करते हैं। इसके कारण फोन के हैंग होने की शिकायत बढ़ जाती है।

कभी-कभी फोन की स्पीड धीमी होने का कारण ऑटो अपडेट ऑप्‍शन भी होता है। जब फोन के कई ऐप्स एक साथ अपने आप अपडेट होते हैं, तब भी मोबाइल की स्पीड धीमी हो जाती है। ऑटो अपडेट के कारण मोबाइल का डाटा ऐप अपडेट में खर्च होता रहता है।

इसके चलते दूसरे ऐप्स पर हमें इंटरनेट की पूरी स्पीड नहीं मिलती। ऐसे में फोन की स्पीड को बनाए रखने के लिए थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएं। स्मार्टफोन के ऐप्स का टाइम पर अपग्रेडशन जरूरी है। ऐप्स कंपनियां मोबाइल पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने ऐप्स लगातार अपडेट करती हैं।

ऑटोमेटिक वाई-फाई अपडेट


नके जरिये वे ऐप्स की परफॉर्मिंग स्ट्रेंथ बढ़ाती हैं। लेकिन, हम अपने मोबाइल ऑपरेटर से इंटरनेट यूज का लिमिटेड डाटा पैक लेते हैं, जिससे ऐप अपडेट में ही डाटा खर्च हो जाता है। ऐसे में घर या ऑफिस में वाई-फाई से ऐप्स अपडेट कर सकते हैं।

इसके लिए स्मार्टफोन के गूगल ऐप स्टोर या प्ले स्टोर में जाकर मेन्यू>सेटिंग>ऑटो अपडेट>ऑटो अपडेट ओनली वाई-फाई ऑप्‍शन सिलेक्ट करें। वाई-फाई कनेक्‍शन की रेंज में आकर फोन में ऐप्स तेजी से अपडेट हो जाएंगे। इससे आप अपने फोन का डाटा और फोन की स्पीड दोनों को सही से इस्तेमाल कर पाएंगे।

फोन की स्पीड बनाए रखने के लिए ऐप्स को अपडेट करते रहना जरूरी है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।