Skip to main content

कैसे छिपाएं वॉट्सऐप में ब्‍लू टिक मार्क ?

हाल ही में वॉट्सऐप में एक नया फीचर आया था जिसकी मदद से आप ये जान सकते हैं कि जिसे मैसेज भेजा गया है उसने उसे पढ़ा है या नहीं, सामने वाला जैसे ही मैसेज पढ़ेगा आपके मोबाइल में उस मैसेज में दो ब्‍लू यानी नीले रंग के टिक मार्क लग जाएंगे।इससे आप इस बात का यकीन कर सकते हैं कि सामने वाले ने मैसेज पढ़ लिया है। पहले सिर्फ दो टिक मार्क लग जाते हैं जो इस बात का सकेंत होते थे कि जिसे आपने मैसेज भेजा है उसने मिल तो गया है लेकिन उसने पढ़ा है या नहीं इसकी जानकारी मिलना मुश्‍किल था मगर अब चाह कर भी सामने वाला आपसे झूठ नहीं बोल सकता कि उसने मैसेज पढ़ा ही नहीं। लेकिन अगर आप नहीं चाहते कि कोई आपके वॉट्सऐप स्‍टेट्स के बारे में जाने तो ब्‍लू टिक मार्क के फीचर को डिसेबल भी कर सकते हैं। जानिए कैसे ?






कैसे डाउनलोड करे लेटेस्‍ट वॉट्सऐप पहली स्‍टेप- इसके लिए सबसे पहले अपने वॉट्सऐप की लेटेस्‍ट APK file अपने फोन में डाउनलोड करें,

 फाइल डाउनलोड करने के लिए आप WhatsApp की ऑफीशियल वेबसाइट से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। (version 2.12.126) 

दूसरी स्‍टेप- APK file डाउनलोड करने के बाद अपने एंड्रायड फोन की Settings > Security > Check Unknown sources में जाकर आउटसाइट ऐप्‍स को इनेबल कर दें। 

तीसरी स्‍टेप- अब अपने फोन में apk फाइल को ओपेन करें, अगर आपके फोन में पुराना वॉट्सऐप इंस्‍टॉल है तो ये फाइल आपके फोन में लेटेस्‍ट वॉट्सऐप इंस्‍टॉल कर देगी। 


कैसे डिसेबल करें वॉट्सऐप में ब्‍लू टिक मार्क 

पहली स्‍टेप- ऐप इंस्‍टॉल होने के बाद आपको ऐप के ऊपर राइट साइड में तीन टिक मार्क दिखेंगे 

दूसरी स्‍टेप- अब आप अपने फोन की Settings > Account > Privacy में जाकर Read receipts में लगे टिक मार्क को हटा दें।

 तीसरी स्‍टेप- बस हो गया अब आपके दोस्‍तों को ये पता नहीं चल पाएगा कि आपने उनका मैसेज पढ़ा है या नहीं।











Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।