Skip to main content

RCTC पर अब झट से बुक होंगे तत्काल टिकट


इंटरनेट पर तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान धीमे सर्वर की समस्या अब छू-मंतर हो गई है। दरअसल आईआरसीटीसी ने उच्च क्षमता वाले दो और सर्वर अपने साथ जोड़े हैं, जिससे पीक टाइम में उनकी क्षमता दोगुनी हो गई।

अखिल भारतीय ट्रेनों के लिए रोजाना चार लाख टिकट (2.5 लाख पीएनआर) बुक किए जाते हैं। भारी मांग के कारण सामान्य सर्वर में टिकट की बुकिंग मुश्किल हो जाती थी, लेकिन बीते एक जून से यह समस्या कुछ हद तक कम हुई है।

उच्च क्षमता वाले दो अतिरिक्त सर्वर जोड़ने के बाद आईआरसीटीसी के सर्वर की संख्या 17 हो चुकी है, साथ की इसकी 1.4 जीबी बैंडविड में भी 25 फीसदी का इजाफा किया गया है।

प्रतिदिन 5.5 से 6 लाख टिकट की बुकिंग

आईआरसीटीसी के मुताबिक, एक जून से पहले के 72 सौ के मुकाबले आईआसीटीसी के सर्वर की अब प्रति मिनट करीब 14 हजार टिकट बुक करने की क्षमता हो गई है।

आईआरसीटीसी के अध्यक्ष डॉ ए के मिनोचा के अनुसार इससे तत्काल टिकट बुक कराना आसान होगा। उन्होंने बताया कि देश में कुल रेलवे टिकटों का 54 प्रतिशत आइआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक किया जाता है, इसको देखते हुए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। दुनिया में यह दूसरी सबसे व्यस्त वेबसाइट है जिस पर 3 करोड़ से ज्यादा यूजर्स रजिस्टर्ड हैं। इसके जरिए प्रतिदिन 5.5 से 6 लाख टिकट बुक कराए जाते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, गर्मियों के दौरान तत्काल टिकटों की अधिक मांग को देखते हुए तुरंत क्षमता में इजाफा किया गया है। इसके फायदे भी तुरंत देखने को मिल रहे हैं और इंटरनेट से टिकटों की बुकिंग के प्रतिशत में इजाफा हुआ है।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।