Skip to main content

एंड्रॉयड फोन के होमपेज को इस तरह दे सकते हैं अलग-अलग रंग

आपके एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन पर एक से ज़्यादा होमस्क्रीन के पेज होंगे। अगर आप कई तरह के ऐप डाउनलोड करते हैं तो चार-पांच पेज पर ये डाउनलोड रहना कोई अनहोनी बात नहीं है।

हर वो पेज जिन पर ऐप डाउनलोड किया हुआ है, ज़ाहिर है, एक ही जैसा दिखता है। अब एक ऐप की मदद से आप पेजों को अलग-अलग लुक दे सकते हैं।

गूगलप्ले पर जाकर FiveWallpapers डाउनलोड करके इनस्टॉल कर लीजिए। उसके बाद देखिए कि अपने एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन में कितने पेज हैं। ऐप की सेटिंग में जाकर आप एक पेज से दूसरे के लिए ट्रांजिशन इफ़ेक्ट भी चुन सकते हैं।

एक बार सेटिंग का काम हो जाए उसके बाद जिस पेज के इमेज को बदलना है उस पर टैप कीजिए।

इमेज को चुनने के बाद आप उसे क्रॉप या एडिट भी कर सकते हैं। अगर वो इमेज नहीं पसंद आए तो उसे बदल भी सकते हैं। उसके बाद आप उस पेज के लिए जो भी चाहें इमेज चुन सकते हैं।

एक बार ये चुन लिया उसके बाद सेट बटन पर टैप कीजिए जिससे कि आप और भी प्रोफ़ाइल के इमेज को ढूंढ सकते हैं।

आप वापस अपने होम स्क्रीन पर जाइए, और जो अलग तरह के ऐप हैं उनको अलग पेज पर रखना शुरू कर दीजिए, मिसाल के तौर पर एक पेज पर यूटिलिटी ऐप्स, दूसरे पर ईमेल, व्हाट्सऐप, वीचैट, लाइन वग़ैरह और तीसरे पर कुछ और रख सकते हैं।

जब ये पूरा हो जाएगा तब आप देखेंगे कि आपका स्मार्टफ़ोन पहले से ज़्यादा संवारा हुआ दिख रहा है क्योंकि हर ऐप आपको आपकी चुनी हुई जगह पर दिखाई देगा।





Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।