Skip to main content

गूगल ने दिया इस शख्स को इनाम, कुछ पल के लिए खरीद लिया था गूगल

एक मिनट के लिए ही सही लेकिन गूगल डॉट कॉम डोमेन को खरीदने और उसका मालिक बनने वाले सन्मय वेद को गूगल की तरफ से इमान दिया गया है।

29 सितंबर को गूगल की ही एक बेवसाइट पर गूगल डॉट कॉम डोमेन बिक्री के लिए मौजूद था और भारतीय मूल के अमरीकी छात्र सन्वय ने इसे ख़रीद लिया।

हालांकि जल्द ही गूगल को इसका पता चल गया और उसने इस लेन-देन को रद्द कर दिया। लेकिन लगभग एक मिनट तक सन्वय वेद दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल के मालिक रहे।

गूगल ने अपनी इस ख़ामी की पहचान करने के लिए अब वेद को ये इनाम दिया है। सन्मय वेद फिलहाल अमरीका के एक कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं।

12 डॉलर में ख़रीदा गूगल

गूगल की तरफ़ से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है। लेकिन सन्मय वेद ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपने अनुभव को लिंक्डइन पर साझा किया है।

उन्होंने कहा है कि वो गूगल के लिए काम कर चुके हैं और इससे जुड़े वेब डोमेन पर उनकी नज़र रहती है।�29 सितंबर को सन्मय ने गूगल डॉट कॉम के सामने 'सेल' का संकेत देखा।

उन्होंने अपने क्रेडिट कार्ड से 12 डॉलर का भुगतान किया और इसके बाद उन्हें ई-मेल मिला जिसमें उनके गूगल डॉट कॉम के मालिक होने की पुष्टि की गई थी।

दान की इनामी राशि

इसके बाद उनके पास एक और मेल आया कि वो गूगल डॉट कॉम नहीं ख़रीद सकते क्योंकि किसी ने पहले से ही उसे रजिस्टर कराया हुआ है और उन्हें उनके 12 डॉलर भी लौटा दिए गए।

बताया जा रहा है कि गूगल की सिक्योरिटी टीम ने सन्मय वेद को गूगल की वेबसाइट ख़रीदने वाली सेवा में खामियां उजागर करने के लिए बड़ी रक़म दी गई है।

जितनी देर सन्मय गूगल के मालिक रहे, उस दौरान जो अंदरूनी ई-मेल उनके पास आए वो भी उन्होंने गूगल की टीम को वापस भेज दिए हैं।

सन्मय ने जब फ़ैसला किया कि वो इनाम की राशि भारत में शिक्षा के लिए काम करने वाली एक संस्था को दे देंगे तो गूगल ने भी इनामी राशि दोगुना करने का एलान कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।