Skip to main content

बिना इंटरनेट हाइक पर इस तरह कर सकेंगे मैसेजिंग

इंस्टेंट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप हाइक (Hike) ने नया फीचर हाइक डायरेक्ट (Hike Direct) लॉन्च किया। इसकी मदद से यूजर्स बिना इंटरनेट के भी चैटिंग कर सकते हैं।

डॉयरेक्ट हाइक के जरिए फोटो, स्टिकर, फाइल और मैसेज को बिना इंटरनेट भेजा जा सकता है।

शर्त बस यह है कि दोनों यूजर्स हाइक नेटवर्क पर मौजूद होने चाहिए है जो आपस में चैट करना चाहते हैं। साथ ही दो यूजर के बीच की दूरी 100 मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लॉग इन करने के बाद, यूजर्स सामान्य तरीके से चैट कर सकते हैं। यूजर्स 40Mbps की स्पीड के साथ सीधे फाइल्स भेज सकते हैं।

इस फीचर के जरिए 70 एमबी साइज तक के फाइल मात्र 10 सेकेंड में भेजे जा सकते हैं। कंपनी का कहना है हाइक यूजर की संख्या 7 करोड़ के पार हो गई है।

200 करोड़ मैसेज का आदान-प्रदान


डायरेक्ट हाइक फीचर के लिए जिस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है वो आज लगभग सभी स्मार्टफोन में वाई-फाई डायरेक्ट टेक्नोलॉजी के तौर पर मौजूद है।

कंपनी के मुताबिक हाइक मैसेजिंग एप्लिकेशन हर साल 100 फीसदी यूजर्स की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हाइक के जरिए हर महीने लगभग 20 बिलियन यानि 200 करोड़ मैसेज का आदान-प्रदान होता है। एक यूजर औसतन हर हफ्ते 140 मिनट तक इस ऐप का इस्तेमाल करता है।

हाल ही में हाइक ने यूजर मुफ्त ग्रुप कॉलिंग फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए एक वक्त पर 100 लोगों को कॉल किया जा सकता है।
तो फिर देर किस बात की डाउनलोड कीजिये और मजा लीजये फ्री चैटिंग का 

 Hike

Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।