Skip to main content

Posts

बिल्लियों के बारे में रोचक और विचित्र जानकारियां

मानव सभ्यता की शुरुआत में जिन कारणों से कुत्तों को पालतू बनाया गया था ल‍गभग उन्हीं कारणों से मनुष्यों ने अपने लाभ के लिए बिल्लियों को पालतू बनाया था। खेती के प्रारंभिक दिनों में लोगों को कई विभिन्न कारणों से नुकसान हो जाता था। चूहे उसकी फसलों को खा जाते थे और घरों की बहुत सारी चीजों को बरबाद कर देते थे।  चूहों के अलावा सांप, उल्लू और बिल्लियों जैसे प्राणी भी थे। इन प्राणियों में बिल्लियां सबसे ज्यादा मित्रवत थीं और उन्होंने मनुष्यों के साथ रहना शुरू कर दिया। कीड़े-मकोड़ों को नष्ट करने की क्षमता के कारण उन्हें मनुष्यों की रिहायशी ‍बस्तियों में आसानी से शरण मिली।  * बि‍ल्ली को करीब 10 हजार वर्ष पहले अफ्रीकी जंगली बिल्ली से पालतू बनाया गया था। यह शुरुआत मध्य-पूर्व में हुई थी और बाद में सारी दुनिया में फैल गई और बिल्ली एक बार घर में आई तो घरेलू बनकर रह गई। दुनिया की कुछ संस्कृतियों में इसे देवताओं की तरह पूजा जाता है तो कुछ में इन्हें बुराई का प्रतीक माना जाता है।  * जिन लोगों के घरों में मादा बिल्ली रहती है, शायद उन्हें भी इसके उत्तेजित होने के बारे में जानकारी नहीं होती ...

तुम कितना जानते हो अपने भारत के बारे में

तुम कितना जानते हो अपने भारत के बारे में

भारतीय इतिहास की प्रमुख घटनाएं...

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है।  * 1519.. पनामा सिटी की स्थापना हुई।  * 1772.. ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में सिविल और आपराधिक न्यायालयों को पृथक करने का निर्णय लिया।  * 1854.. ईस्ट इंडिया रेलवे ने कोलकाता से हुगली के बीच प्रथम यात्री रेल की शुरुआत की, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा 1855 में की गई।  * 1872.. श्री अरविंदो का जन्म हुआ।  * 1914.. पनामा नहर को खोला गया।  * 1947.. विभाजन के बाद भारत को ब्रिटिश दासता से मुक्ति मिली।   1947.. रक्षा सम्मान, परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र की शुरुआत हुई।  * 1947.. पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। * 1971.. बहरीन को ब्रिटेन की गुलामी से आजादी मिली। * 1972.. भारत में पोस्टल इंडेक्स नंबर, पिन कोड की शुरुआत हुई। * 1982.. दिल्ली में टेलीविजन के राष्ट्रीय कार्यक्रम और राष्ट्रीय स्तर पर रंगीन प्रसारण का शुभारंभ हुआ।  * 1990.. पृथ्वी से हवा में मार करने वाली मध्यम दूरी की मिसाइल आकाश का स...

विदेशों में कैसे मनती है होली

न्‍यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों में हर वर्ष रंगीला त्‍योहार मनाया जाता है।

क्या तुम जानते हो : गुलमोहर का इतिहास

भारत में गुलमोहर का इतिहास काफी वर्ष पुराना है। इसका संस्कृत नाम 'राज-आभरण' है, जिसका अर्थ राजसी आभूषणों से सजा हुआ वृक्ष है। 

अंधों की संख्या

एक दिन बादशाह अकबर ने बीरबल से पूछा- बीरबल जरा बताओ तो उस दुनिया में किसकी संख्या अधिक है,

आपका नौकर हूं, बैंगन का नहीं

एक दिन बादशाह अकबर और बीरबल महल के बागों में सैर कर रहे थे। फले-फूले बाग को देखकर बादशाह अकबर बहुत खुश थे। वे बीरबल से बोले, 'बीरबल, देखो यह बैंगन, कितनी सुंदर लग रहे हैं!' इनकी सब्जी कितनी स्वादिष्ट लगती है!  बीरबल, मुझे बैंगन बहुत पसंद हैं।  हां! महाराज, आप सत्य कहते हैं। यह बैंगन है ही ऐसी सब्जी, जो ना सिर्फ देखने में ब्लकि खाने में भी इसका कोई मुकाबला नहीं है। और देखिए महाराज भगवान ने भी इसीलिए इसके सिर पर ताज बनाया है। बादशाह अकबर यह सुनकर बहुत खुश हुआ। कुछ हफ्तों बाद बादशाह अकबर और बीरबल उसी बाग में घूम रहे थे। बादशाह अकबर को कुछ याद आया और मुस्कुराते हुए बोले, 'बीरबल देखो यह बैंगन कितना भद्दा और बदसूरत है और यह खाने में भी बहुत बेस्वाद है।' हां हुजूर! आप सही कह रहे हैं बीरबल बोला। इसीलिए इसका नाम बे-गुण है बीरबल ने चतुराई से नाम को बदलते हुए कहा। यह सुनकर बादशाह अकबर को गुस्सा आ गया। उन्होंने झल्लाते हुए कहा, 'क्या मतलब है बीरबल? मैं जो भी बात कहता हूं तुम उसे ही ठीक बताते हो। बैंगन के बारे में तुम्हारी दोनों ही बातें सच कैसे हो सकती हैं, क्या तुम मु...