Skip to main content

बिना इंटरनेट फेसबुक और 13 अन्य इंटरनेट सेवाएं निःशुल्क

फ़ेसबुक ने उन मोबाइल धारकों के लिए एक ऐसा ऐप लांच किया है, जिनके पास मोबाइल तो है, पर इंटरनेट नहीं है।


सोशल वेबसाइट कंपनी ने गुरुवार को जाम्बिया में इंटरनेटडॉटआर्ग नामक इस ऐप को लॉन्च किया।

यह ऐप एयरटेल उपभोक्ताओं को फ़ेसबुक और इसकी मैसेंजर समेत 13 अन्य इंटरनेट सेवाएं निःशुल्क मुहैया कराएगा।

इनमें विकिपीडिया, गूगल सर्च, मौसम, नौकरी और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं होंगी। हालांकि ईमेल सुविधा नहीं होगी और गूगल सर्च के नतीजों से आगे जाने पर शुल्क लगेगा।

इंटरनेटडॉटआर्ग के प्रोडक्ट मैनेजमेंट डायरेक्टर गे रोज़ेन ने कहा कि यह ऐप एंड्रायड के अलावा साधारण फ़ीचर मोबाइल फ़ोन पर भी काम करेगा।

इस सेवा को अन्य देशों में भी लागू किया जाएगा।

केवल 30 फ़ीसदी इंटरनेटभोगी


रोज़ेन ने एक ब्लॉग में लिखा, ''दुनिया की 85 प्रतिशत से ज़्यादा आबादी मोबाइल कवरेज क्षेत्र में रहती है, लेकिन केवल 30 प्रतिशत आबादी ही इंटरनेट का इस्तेमाल करती है।''

फ़ेसबुक के सीईओ मार्क ज़ुकरबर्ग ने कहा है, ''यह ऐप, दुनिया में हर व्यक्ति तक सस्ती इंटरनेट सेवाएं मुहैया करने की हमारी कोशिशों का हिस्सा है।''

उन्होंने कहा, ''इस लक्ष्य को पाने के लिए हम पिछले साल से दुनिया भर के मोबाइल ऑपरेटरों के साथ काम करते रहे हैं।''

ज़ुकरबर्ग ने पिछले साल इंटरनेटडॉटआर्ग की स्थापना की घोषणा की थी।


Comments

Popular posts from this blog

कमांड जो यूट्यूब देखने का मज़ा करेंगे डबल

स्मार्टफोन और टैबलेट पर यूट्यूब वीडियो देखने का चलन अब तेज़ी से बढ़ रहा है. व्हाट्सऐप पर भी यूट्यूब के कई वीडियो लोग फॉरवर्ड करते हैं जो अक्सर लोग स्मार्टफोन या टैबलेट पर ही देखते हैं. आज Youtube को यूज़ करे मजेदार अंदाज में 

Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari

  Aadhar Card ko WhatsApp se Download karne ki Jankari . जैसा कि आपको नाम से ही पता चल गया होगा। अपने आज के आर्टिकल के द्वारा में आप सभी को आधार कार्ड को WhatsApp से डाउनलोड करने की जानकारी देने वाला हु. यानी अब आप बहुत ही आराम से अपने WhatsApp से आधार कार्ड या कोई भी डॉक्युमेंट बहुत ही आराम से डाउनलोड कर सकते है.    लेकिन अब हम लोगो के बिच ऐसी सर्विस आ गयी है जिसका इस्तेमाल करके आप बहुत ही आराम से  Aadhar Card ko WhatsApp se Download  कर सकते हो. इस सर्विस को हाल ही में सरकार द्वारा हम लोगो के बिच लाइव किया गया है. अब आप डिजिलॉकर का इस्तेमाल अपने WhatsApp पर कर सकते हो और किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट अपने WhatsApp के माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हो. सरकार द्वारा डिजिलॉकर को WhatsApp पर इस्तेमाल करने की सर्विस हाल ही में हम लोगो के बिच Live की गयी है. क्या आप डिजिलॉकर के बारे में जानते है. अगर नहीं जानते तो मेआपको बताना चाहूंगा। डिजिलॉकर एक ऐसी सर्विस है जिसका इस्तेमाल करके आप अपने किसी भी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन डिजिटल रूप में सेव रख सकते है. और जब भी आपको अपने ...

जानिए गिलहरी के बारे में...

पेड़ पर रहने वाली प्यारी गिलहरी गिलहरी मुख्य रूप से भारतीय उपमहाद्विपीय तथा  एशिया, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में बहुत अधिकता में पाई जाती है। इस गिलहरी की अन्य पांच प्रजातियां भी देश में पाई जाती हैं, जो महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, गुजरात, झारखंड और तमिलनाडु में मिलती है।